RK TV News
खबरें
Breaking News

गढ़वा:दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला में 26 निजी कंपनियां लेंगी भाग।

गढ़वा के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर, 09 अक्टूबर को टाउन हॉल में लगेगा रोजगार मेला।

RKTV NEWS/गढ़वा(झारखंड)06 अक्टूबर।श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में जिला नियोजनालय, गढ़वा द्वारा जिले के बेरोजगार युवाओं/युवतियों को निजी क्षेत्र में नियोजित करने के उद्देश्य से “दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2026” का आयोजन किया जा रहा है।

यह रोजगार मेला 09 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को टाउन हॉल भवन में पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक आयोजित होगा। रोजगार मेले में जिले के युवाओं को विभिन्न निजी कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

इस रोजगार मेले की खास बात यह है कि कुल 26 निजी कंपनियां इसमें भाग लेकर अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। विभिन्न कंपनियों द्वारा अपनी आवश्यकता के अनुरूप अलग-अलग पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

जिला नियोजनालय की ओर से अधिक से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों से रोजगार मेले में शामिल होकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने की अपील की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवश्यक शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर रोजगार मेले में उपस्थित होकर विभिन्न कंपनियों में रोजगार के लिए आवेदन/साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

जिला प्रशासन एवं नियोजनालय का उद्देश्य जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना तथा निजी क्षेत्र में उनके कौशल एवं योग्यता के अनुरूप रोजगार से जोड़ना है। रोजगार मेले में 26 निजी कंपनियों की भागीदारी से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलने की उम्मीद है।

जिला नियोजन पदाधिकारी पंकज कुमार गिरि ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाएं।

Related posts

पीएम ने बताया, नमो ऐप में महत्वपूर्ण भाग है जो स्थानीय सांसद के साथ जुड़ने में सहायता करता है।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त ने अंचलाधिकारियों को राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और गति लाने का दिया निर्देश।

rktvnews

जिलाधिकारी ने नीव की ईंट फाउन्डेशन के स्वाभिमान फैलो को किया सम्मानित।

rktvnews

लावारिस सेवा केंद्र का पंचवर्षीय कमिटी गठित!लावारिसों का अंतिम संस्कार सम्मान पूर्वक होता रहेगा:पूर्व एमएलसी लाल दास राय

rktvnews

अमृत उद्यान 16 अगस्त से जनता के लिए खुलेगा।

rktvnews

वैशाली गढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप प्रगति कार्य का जिलाधिकारी के द्वारा किया गया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment