RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग की भोजपुर जिला ईकाई गठित।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )06 अक्टूबर।स्थानीय भास्कर डांस स्टूडियो, पकड़ी, आरा के प्रांगण में मंगलवार को राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नर्वदेश्वर शुक्ल ने की। बैठक में पत्रकारों की सुरक्षा, संगठन के विस्तार तथा जिला स्तर पर आयोग को मजबूत करने सहित विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में एकराम सिंह, राजीव नयन अग्रवाल, सुरेश्वर सिंह, ओ. पी. पाण्डेय, प्रियांशु भास्कर, तिरुपति नाथ उर्फ मनोज श्रीवास्तव, अजय कुमार गांधी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग की जिला इकाई के गठन का प्रस्ताव रखा गया। प्रस्ताव के तहत नर्वदेश्वर शुक्ल को अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप भास्कर को महासचिव, वरिष्ठ पत्रकार डॉ. कुमार राजीव नयन एवं अजय कुमार गांधी को उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश पाण्डेय को सचिव तथा कोषाध्यक्ष के रूप में सूबेदार एकराज सिंह के नाम पर सहमति बनी।

बैठक में पत्रकारों को कार्यस्थल पर आने वाली समस्याओं, पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान तथा पत्रकार हितों से जुड़े विषयों को मजबूती से उठाने पर चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र के सजग प्रहरी हैं और उनके साथ होने वाली किसी भी तरह की समस्या को गंभीरता से उठाने के लिए संगठन को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों एवं जिला स्तर पर कमेटी के विस्तार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित सदस्यों ने आयोग को मजबूत बनाने तथा पत्रकारों के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related posts

भोजपुर:आरा में 77वें गणतंत्र दिवस पर भगवती शिशु प्रभात शिक्षा केन्द्र में देशभक्ति, संस्कार और संस्कृति का दिखा भव्य संगम।

rktvnews

भोजपुर के शाहपुर में मन की बात” का 100वां एपिसोड सुना भाजपा समर्थकों ने।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अफ्रीकी.एशियाई ग्रामीण विकास संगठन (AARDO) की कार्यकारी समिति के 77वें सत्र के उद्घाटन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

रायपुर : एक पेड़ मां के नाम अभियान : मुख्यमंत्री जशपुर जिले में चल रहे वृहत वृक्षारोपण अभियान के तहत् महतारी वंदन हितग्राही को सौंपा पौधा।

rktvnews

रायपुर : निर्वाचन के दौरान प्राप्त शिकायतों का ‘कंप्लेंट मॉनिटरिंग सिस्टम’ के माध्यम से होगा त्वरित निराकरण।

rktvnews

राजस्थान में भारत-जापान संयुक्त अभ्यास ‘धर्म गार्जियन’का शुभारंभ।

rktvnews

Leave a Comment