RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

गिरिडीह के युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, ट्विंकल एवं काश्वी ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लहराया परचम।

RKTV NEWS/गिरिडीह(झारखंड )06 अक्टूबर 2026:- गिरिडीह जिले के युवा बैडमिंटन खिलाड़ियों ने 02 से 04 अक्टूबर 2026 तक मोहन आहूजा इंडोर स्टेडियम, जमशेदपुर में आयोजित Yonex Sunrise Jharkhand State Mini (U-11) एवं Sub-Junior (U-13) Badminton Championship-cum-Selection Trial 2026* में शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से खिलाड़ियों ने भाग लिया। गिरिडीह के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं कड़ी मेहनत का परिचय देते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

बालिका क्रीड़ा किसलय केंद्र, गिरिडीह* की खिलाड़ी *ट्विंकल कुमारी* ने अंडर-11 बालिका एकल वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए उपविजेता (Runner-Up)* का स्थान प्राप्त किया। वहीं ट्विंकल कुमारी एवं स्नेहा प्रिया की जोड़ी ने अंडर-11 बालिका युगल वर्ग में भी उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। ट्विंकल कुमारी के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है। ट्विंकल कुमारी की इस सफलता में बालिका क्रीड़ा किसलय केंद्र के प्रशिक्षक अभिषेक कुमार सिन्हा के कुशल मार्गदर्शन एवं निरंतर प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ी ने तकनीकी दक्षता एवं खेल कौशल में निरंतर सुधार करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

इसी क्रम में डे बोर्डिंग बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र, गिरिडीह की खिलाड़ी काश्वी कृष्णा ने अंडर-13 बालिका वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालिका एकल में उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही काश्वी कृष्णा ने *बालिका युगल वर्ग में विजेता का खिताब अपने नाम कर जिले को गौरवान्वित किया। काश्वी कृष्णा का भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।

इस शानदार उपलब्धि में डे बोर्डिंग बैडमिंटन प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षक मुकेश कुमार के विगत वर्षों से किए जा रहे निरंतर प्रयास, कुशल मार्गदर्शन, तकनीकी प्रशिक्षण एवं समर्पण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके सतत प्रयासों एवं अनुभवपूर्ण प्रशिक्षण के परिणामस्वरूप केंद्र के खिलाड़ी निरंतर राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए गिरिडीह जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं।

दोनों खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन गिरिडीह के लिए गौरव का विषय है। इनके चयन से जिले में बैडमिंटन खेल के प्रति युवा खिलाड़ियों में उत्साह एवं नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इन खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनके प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं संबंधित प्रशिक्षण केंद्रों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

जिला खेल पदाधिकारी, गिरिडीह की ओर से सभी विजेता एवं चयनित खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की गई है।जिला खेल पदाधिकारी की ओर से कहा गया कि जिले में खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। युवा खिलाड़ियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य खिलाड़ियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।

Related posts

मुख्यमंत्री का महत्वपूर्ण निर्णय जयपुर के कोटखावदा के देहलाला में बनेगी नवीन पुलिस चौकी – संचालन के लिए 7 पदों का होगा सृजन

rktvnews

बक्सर:04 मार्च को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का होगा आयोजन।

rktvnews

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन पूर्व स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित आवास पहुंचे,तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

चतरा:झारखंड स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चतरा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम।

rktvnews

भोजपुर : तीन गिरफ्तार गए जेल।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:मुख्यमंत्री एवं बिहार लघु उद्यमी योजना के लाभुकों को प्रदान की गई प्रथम एवं द्वितीय किश्त की राशि।

rktvnews

Leave a Comment