RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : बक्सर-कोइलवर तटबंध के टूटे हिस्से की मरम्मत को लेकर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने लिखा पत्र! शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत टूटा हुआ है तटबंध

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 6 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए राहत भरी खबर है। बक्सर-कोइलवर तटबंध के टूटे हुए हिस्से की मरम्मत कराने को लेकर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा ने पहल की है। शाहपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता ने शाहपुर प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत क्षतिग्रस्त बक्सर-कोईलवर तटबंध के मरम्मत को लेकर जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद संजय कुमार झा को पत्र लिख कर आग्रह किया है। विदित हो कि प्रखंड के लालू डेरा पंचायत और करजा पंचायत के अंतर्गत बक्सर-कोईलवर तटबंध लगभग 4.6 किलो मीटर की लम्बाई मे क्षतिग्रस्त है। सांसद संजय झा ने इस संबंध में बिहार के उप मुख्यमंत्री सह जल संसाधन मंत्री को पत्र लिखकर अविलंब मरम्मत कराने का अनुरोध किया है। इस संबंध मे शाहपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता ने सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा को आवेदन देकर बताया था कि शाहपुर प्रखंड अंतर्गत लालू डेरा पंचायत के मरचईया गाँव मे लगभग 1.8 किलो मीटर और करजा पंचायत के राजपुर गाँव मे लगभग 2.8 किलो मीटर की लम्बाई मे बक्सर-कोइलवर तटबंध का हिस्सा पूरी तरह टूटा हुआ है। तटबंध टूटने से हर साल बाढ़ के समय दर्जनों गाँवों मे पानी घुस जाता है और किसानों की हजारों एकड़ मे लगी फसल बर्बाद हो जाती है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सांसद संजय झा ने पत्रांक 115/रासं०, दिनांक 23/09/2026 के माध्यम से जल संसाधन मंत्री को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश देने का आग्रह किया है। इस पहल पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता ने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद संजय झा के हस्तक्षेप के बाद जल्द ही तटबंध की मरम्मत होने की उम्मीद है जिससे शाहपुर के दियारा क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों को बाढ़ से निजात मिलेगी।

Related posts

भोजपुर:विकेंड नुक्कड़ मुद्दा’ में नाटक “प्रकृति की चेतावनी” की हुई प्रस्तुति।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में शहरी सहकारी बैंकों के अम्ब्रेला संगठन, नेशनल अर्बन कोऑपरेटिव फाइनेंस एंड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NUCFDC) का उद्घाटन किया।

rktvnews

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस ने वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही के लिए क्लेम सैटलमेंट का उद्योग-अग्रणी अनुपात कायम रखा।

rktvnews

भोजपुर:पूर्व एमएलसी रणविजय सिंह ने बेटियों के सम्मान में टैबलेट एवं मैडल प्रदान किए ।

rktvnews

डीजल अनुदान सत्यापन कार्य में गड़बड़ी पर होगी एफआईआर एवं अनुशासनिक कार्रवाई : जिलाधिकारी

rktvnews

बक्सर: डीएम ने डॉ० भीम राव अम्बेदकर आवासीय विद्यालय रामपुर, केसठ का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment