RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर प्रखंड परिसर मे लगा सेवा सेतू शिविर।

शाहपुर प्रखंड परिसर मे आयोजित सेवा सेतू शिविर मे बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह व अन्य

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 6 अक्टूबर। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड परिसर मे “सेवा सेतू शिविर – सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार सिंह, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे तथा शाहपुर प्रखंड जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष हीरालाल गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर मे स्वास्थ्य, सहकारिता, जीविका, बिजली, कृषि, स्वच्छता सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये गये। स्वास्थ्य शिविर मे ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन सहित विभिन्न प्रकार की जांच की गई तथा निःशुल्क दवा का वितरण किया गया। शिविर मे दर्जनों मामले आये तथा मौके पर ही उनका निदान किया गया। जीविका, सहकारिता सहित अन्य विभागों से संबंधित प्राप्त आवेदनों का निष्पादन अधिकारियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, जिला नागरिक परिषद सदस्य दशरथ पासवान, जितेन्द्र राम, जदयू प्रखंड अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, बीस सूत्री अध्यक्ष अंकित पांडे, भुअर पांडे, रोहित मिश्रा, रवि सिंह सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: उप विकास आयुक्त गुंजन सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संसद के दोनों सदनों से वक्फ विधेयक पारित होने को ऐतिहासिक क्षण बताया।

rktvnews

भारत की पहली कैनबिस मेडिसिन परियोजना का नेतृत्व जम्मू करेगा।

rktvnews

बिहार: बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में पराली प्रबंधन से संबंधित बैठक।

rktvnews

गीता आश्रम चतरा में हुआ रात्रि चौपाल का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:प्रदेश के 65 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में बच्चों ने फिर दोहराया ‘गुड टच बैड टच— का पाठ, ‘नो-गो-टेल’ की थ्योरी से 45.55 लाख बच्चों ने सीखें ‘असुरक्षित स्पर्श’ से बचाव के गुर।

rktvnews

Leave a Comment