RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

बढ़ता वजन बन सकता है इनफर्टिलिटी का कारण ? जानिये infertility एक्सपर्ट डॉ चंचल शर्मा से।

नई दिल्ली/राहुल ढींगरा 27 मई।मोटापा आधुनिक समाज के लिए एक अभिशाप बनकर उभरा है जो अपने साथ भयंकर बीमारियां लेकर आता है और आपकी अच्छी खासी ज़िन्दगी को तबाह करके रख देता है। मोटापे से होने वाली बिमारियों की एक लम्बी लिस्ट है जिसमे डायबिटीज, दिल की बीमारी और महिलाओं में प्रजनन से जुड़ी हुयी समस्याएं शामिल है। वजन बढ़ने की वजह से आपके शरीर के अंदर और बाहर बहुत सारे बदलाव आते हैं, यही परिवर्तन महिलाओं में इनफर्टिलिटी का कारण भी बनते हैं।
मोटापे की समस्या एक वैश्विक स्तर की समस्या बन गयी है जिसकी शिकार हुयी महिलाओं को कन्सीव करने में बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। द लासेंट की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में इसके आंकड़े और भी चौंकाने वाले हैं। भारत की लगभग 4.4 करोड़ महिलाएं मोटापे की चपेट में आ चुकी हैं और अनचाहे ही उन बिमारियों से जूझ रही हैं जो बढ़ते वजन के साथ उनके शरीर को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही हैं। आश्चर्य की बात यह है कि मोटापे से प्रभावित लोगों में महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। इसके कारण चाहे जो भी हों लेकिन परिणाम बहुत बुरे हो सकते हैं।

डॉ चंचल शर्मा

इस विषय में आशा आयुर्वेदा की डायरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ चंचल शर्मा का कहना है कि यूँ तो मोटापे की वजह से बहुत सी बीमारियां हमारे शरीर में अपना घर बना लेती हैं लेकिन महिलाओं में यह इनफर्टिलिटी से जुड़े कारकों को बढ़ावा दे सकता है। किसी भी महिला के लिए माँ बनने का सुख बेहद खुशनुमा और अतुलनीय होता है लेकिन जब आपकी छोटी सी लापरवाही की वजह से इस ख़ुशी में बाधा आ जाये तो इंसान तनाव का शिकार भी हो सकता है। इसलिए मोटापे से होने वाली गंभीर समस्यों को यहाँ समझने की कोशिश करेंगे।

इनफर्टिलिटी किसे कहते हैं ?

WHO (World Health Organization) के अनुसार जब कोई कपल बच्चे की चाहत रखते हुए एक साल तक असुरक्षित यौन सम्बन्ध बनाता है लेकिन कन्सीव करने में असफल हो जाता है तो उसे इनफर्टिलिटी की समस्या कहते हैं।

हार्मोनल इम्बैलेंस की समस्या हो सकती है

इनफर्टिलिटी एक्सपर्ट डॉ चंचल शर्मा बताती हैं कि मोटापे की वजह से महिलाओं में हार्मोनल बैलेंस बिगड़ सकता है जिसकी वजह से PCOS, इर्रेगुलर पीरियड्स और ओवरी की फंक्शनिंग में दिक्कत हो सकती है। आप देख सकते हैं कि यह सभी कारक किसी न किसी रूप में महिला के प्रजनन से सम्बंधित है इसलिए आप यह कह सकते हैं कि मोटापा का सम्बन्ध एक महिला की प्रजनन क्षमता से है और बढ़ता वजन इनफर्टिलिटी का कारण बन सकता है।
हार्मोनल असंतुलन की वजह से PCOS, डयबिटीज, और थायरॉइड जैसी बीमारियां हो सकती हैं। अगर अपने आस पास एक नजर दौड़ाएं तो आप देखेंगे की PCOS की समस्या ज्यादातर उन्ही महिलाओं को होती है जिनका वजन ज्यादा होता है। इससे ओवेरियन सिस्ट की समस्या उत्पन्न होती है और उससे प्रेगनेंसी में कॉम्प्लीकेशन्स होती है।

IVF ट्रीटमेंट हो सकता है फेल :

डॉक्टर्स का मानना है कि जिन महिलाओं का वजन एक हद से ज्यादा बढ़ जाता है उनको प्राकृतिक रूप से कन्सीव करने में दिक्कत तो होती ही है साथ ही इनमें IVF जैसी मॉडर्न तकनीकों के भी सफल होने की सम्भावना कम हो जाती है। बात सिर्फ इनफर्टिलिटी की नहीं है बल्कि उसके साथ अन्य बीमारियां ब्रेस्ट कैंसर या अंडाशय का कैंसर भी हो सकता है।
अगर आप प्रेगनेंसी के बारे में सोच रही हैं और अपने बढ़ते हुए वजन से परेशान हैं तो बेहतर यही होगा कि आप किसी एक्सपर्ट डॉक्टर से संपर्क करें और उनके निर्देशानुसार पहले अपने वजन को नियंत्रित करें। जब आप एक संतुलित वजन मेंटेन कर लेती हैं तो आप भविष्य में होने वाली बहुत से जोखिम कारकों को मात देने में सफलता हासिल कर लेती हैं और प्राकृतिक रूप से माँ बनने में भी सफल हो सकती हैं।

Related posts

रामगढ़:जिला प्रशासन की बहुत ही पारदर्शी पहल ,घर बैठे लोगों को मिल रहे है ड्राइविंग लाइसेंस कार्ड।

rktvnews

15 अगस्त आजादी के 77 वें वर्षगांठ के अवसर पर माले जिला कार्यालय श्रीटोला आरा में झंण्डोंतोलन किया गया!मोदी सरकार देश में लोकतंत्र, संविधान व संप्रभुता को खत्म करना चाहती है-माले

rktvnews

गिरीडीह:रफ़्तार घटाओ सुरक्षा बढ़ाओ,जागरूकता अभियान।

rktvnews

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय प्रांगण में फुटाब एवं फुस्टाब के आह्वान रहा जोरदार धरना प्रदर्शन।

rktvnews

भारत – नेपाल मैत्री सम्बन्धो के सेमिनार में कई जगह सम्मानित हुए डॉ० आदित्य कुमार अंशु

rktvnews

भोजपुर:बसपा प्रत्याशी मृत्युंजय भारद्वाज ने किया जनसंपर्क।

rktvnews

Leave a Comment