RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:आइसा का जिला सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न।

जिला अध्यक्ष विकास कुमार और सचिव जयशंकर प्रसाद सर्वसम्मति से गए चुने।

आरा/ भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)12 अप्रैल। आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) भोजपुर का जिला सम्मेलन 12 अप्रैल को रेड क्रॉस सोसाइटी, रमना मैदान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन में जिले भर से बड़ी संख्या में छात्र-युवा साथियों की भागीदारी रही, जिन्होंने शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा की।
सम्मेलन का उद्घाटन आइसा के राष्ट्रीय महासचिव प्रसेनजीत कुमार ने किया। अपने उद्घाटन संबोधन में उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और बिहार सरकार पर शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय से छात्रों-युवाओं को व्यवस्थित रूप से बेदखल करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट परस्त मौजूदा नीतियों के कारण शिक्षा का निजीकरण तेजी से बढ़ रहा है और आम छात्रों के लिए उच्च शिक्षा तक पहुंच कठिन होती जा रही है। उन्होंने यूजीसी रेगुलेशन को तुरंत लागू करने की मांग की।
सम्मेलन के प्रवेक्षक धनंजय ने अपने संबोधन में नई शिक्षा नीति 2020 और वीबीएसए बिल को छात्र-युवा विरोधी बताते हुए इन्हें तत्काल वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि ये नीतियां शिक्षा के लोकतांत्रिक चरित्र को कमजोर करती हैं और वंचित तबकों के छात्रों को उच्च शिक्षा से दूर करने का काम कर रही हैं।
सम्मेलन के अंत में सर्वसम्मति से 53 सदस्यीय जिला परिषद का गठन किया गया, साथ ही 18 सदस्यीय पदाधिकारियों का भी चुनाव संपन्न हुआ। नई जिला कमिटी में विकास कुमार को जिला अध्यक्ष तथा जयशंकर प्रसाद को जिला सचिव चुना गया। जिला सहसचिव रौशन कुशवाहा, सुधीर कुमार,चंदन दास, साहिल अरोड़ा, आनंद कुमार,विवेक यादव,सुमित कुमार को चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार, सागर पासवान,मुस्कान कुमारी, शियाकांत बैठा, दीपांकर कुमार,नीतू कुमारी, पल्लवी कुमारी,अनूप कुमार को चुना गया है।
सम्मेलन में वक्ताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की शिक्षा विरोधी नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि शिक्षा का लगातार निजीकरण और व्यावसायीकरण किया जा रहा है, जिससे गरीब और वंचित तबकों के छात्रों के लिए शिक्षा प्राप्त करना कठिन होता जा रहा है।
आइसा भोजपुर ने संकल्प लिया कि आने वाले दिनों में जिले भर में आंदोलन को व्यापक बनाया जाएगा और छात्र-युवा की आवाज को बुलंद किया जाएगा।
सम्मेलन का समापन संघर्ष और एकता के नारों के साथ संपन्न हुआ।

Related posts

आरा के रामनवमी शोभा यात्रा में सहयोगियों संग जन सेवा प्रदान कर रहे हैं समाज सेवी कन्हैया प्रसाद।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने लगभग 41,000 करोड़ रुपये की 2000 से अधिक रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने बृहद को संरक्षण केंद्र सरूरपुर का किया निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

वर्ष 2047 तक भारत के परमाणु स्रोतों से लगभग 9 प्रतिशत बिजली का योगदान मिलने की संभावना है : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

rktvnews

नारनौल:शहरों में एक सप्ताह चलेगा सघन स्वच्छता अभियान ,सभी अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में उतरेंगे : उपायुक्त

rktvnews

Leave a Comment