
RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 जून।13 जुलाई 25 को पटना के राविन्द्र भवन में होने वाले व्यवसायी महासंघ बिहार के स्थापना सम्मेलन की सफलता की तैयारी को लेकर आज आरा शहर मे व्यवसायी संघ,भोजपुर के जिला कमेटी की बैठक ईट व्यवसायी तथा संघ के उपसचिव अमा शंकर सिंह यादव की अध्यछता मे सम्पन्न हुई । बैठक मे अभी तक की तैयारी पर पर बात शुरू हुई और और तैयारी को संतोषप़रद पाया गया। व्यवसायी सुरक्षा आयोग का गठन इस स्थापना सम्मेलन का केन्द्रिय बिंदु है । बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के उपसचिव उमा शंकर सिंह यादव ने कहा कि आज बिहार मे डबल इंजन की सरकार में बेखौफ अपराधियों द्वारा दिन दिहाडे़ व्यवसायीयो की हत्या व दुकानो में लूट हो रही है । इसलिये बिहार में व्यवसायी सुरक्षा आयोग का गठन आज समय की मांग है। संघ के जिला अध्यक्ष सुरेन्द् सिंह ने कहा कि जिले से सैकडों की संख्या में व्यवसायी इस स्थापना सम्मेलन में भाग लेंगें। बेतहासा बढ़ती मंहगाई ,बेरोजगारी, जनता की घटती खरिदने की शक्ति और आनलाइन व्यपार के कारण बिहार का वयवसाय भयंकर मंदी के दौर से गुजर रहा है । इसलिये वयवसायियों को सरकार के गलत नीति के खिलाफ आगे आना होगा । बैठक को संबोधित करने वाले प्रमुख लोगों में भोला यादव, दीपक प्रसाद,भुनेश्वर साव, राजू प्रसाद,संजय कुमार गुप्ता,कुन्दन कुमार,निहाला यादवे, कृष्णा केशरी,मो0 कलीम ,मो0अब्दुल वहाल, संजय प्रसाद आदि थे।
