RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखण्ड:तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प हुआ पूरा, जनता के आशीर्वाद से झारखंड में बनानी है मजबूत सरकार : बाबूलाल मरांडी

राज्य के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष नही बचा पाए इंडी एलायंस की लाज : अमर कुमार बाउरी

रांची/झारखण्ड (डॉ अजय ओझा,वरिष्ठ पत्रकार) 06 जून। प्रदेश भाजपा द्वारा आज हरमू रोड स्थित काव्स परिसर में नव निर्वाचित सांसदों केलिए स्वागत एवम अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, मनोज कुमार सिंह, विद्युत वरण महतो, बीडी राम, संजय सेठ, ढुल्लू महतो, मनीष जायसवाल, कालीचरण सिंह एवम उपविजेता समीर उरांव, सीता सोरेन, गीता कोड़ा, ताला मरांडी सहित विधायक सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, बिरंची नारायण, रामचंद्र चंद्रवंशी, अनंत ओझा, नवीन जायसवाल, नीरा यादव, राज सिन्हा, रणधीर सिंह,किशुन दास, नारायण दास, कोचे मुंडा, आलोक चौरसिया, समरी लाल, केदार हाजरा, पुष्पा देवी,प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, प्रदेश मंत्री मुन्ना मिश्र, सरोज सिंह, दीपक बंका, हेमंत दास, शिवपूजन, पाठक, योगेंद्र प्रताप सिंह, रमाकांत महतो, राफिया नाज, अविनेश कुमार सिंह, पवन साहू, शशांक राज, आरती सिंह, शिवशंकर उरांव, अनवर हयात सहित लोकसभा चुनाव प्रभारी, संयोजक, विधानसभा प्रभारी, संयोजक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी उपस्थित थे।
मंचस्थ नेतागण का स्वागत प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर, प्रदेश मंत्री सीमा पासवान, जिलाध्यक्ष वरुण साहू, उदय सिंह देव, श्रवण राय, सुधांशु ओझा, सुमित शरण, गौरव कांत, मनीर उरांव, शिवप्रसाद साहू, लक्ष्मण बड़ाइक, विवेकानंद सिंह, चंद्रशेखर गुप्ता, संजीव झा, प्रवीण मेहता, सुरेंद्र महतो ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक भानु प्रताप शाही एवं धन्यवाद ज्ञापन अमरदीप यादव ने किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार मोदी सरकार का संकल्प पूरा हुआ है।
कहा कि यह उपलब्धि ऐतिहासिक है। जनता ने मोदी सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों पर अपनी मुहर लगाकर आत्म निर्भर भारत,विकसित भारत बनाने का जनादेश दिया है।
श्री मरांडी ने नवनिर्वाचित सांसदों एवम उप विजेता रहे प्रत्याशियों का स्वागत एवम अभिनंदन करते हुए कहा कि जनता ने 9सीट पर जीत दिलाकर एन डी ए को झारखंड में सबसे बड़ा गठबंधन बनाया है।जनता ने 50से अधिक सीटों पर भाजपा को जीत दिलाई है।
उन्होंने कहा कि यह जनादेश मोदी सरकार की उपलब्धियों के समर्थन में तो है ही भ्रष्टाचार एवम तुष्टिकरण में आकंठ डूबी राज्य की ठगबंधन सरकार के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि हमसब को अभी आराम नही करना है। हमें तीसरी बार मोदी सरकार के संकल्प को पूरा करने के बाद झारखंड में भी भाजपा के नेतृत्व में एन डी ए की मजबूत बनानी है।
नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह जनादेश भ्रष्टाचार,तुष्टिकरण,परिवारवाद के खिलाफ है।
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में हमारी उपलब्धियां ऐतिहासिक हैं लेकिन लक्ष्य बड़ा रहने के कारण कम महसूस हो रहा।
उन्होंने कहा कि संपन्न लोकसभा चुनाव में राज्य के मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष अपनी विधानसभा सीट पर इंडी एलायंस की लाज नही बचा सके।
उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष से डरते नहीं और मजबूत होते हैं। आगे विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता अपने परिश्रम से कमी की भरपाई कर देंगे।
उन्होंने कहा कि गलत नैरेटिव सेट कर इंडी एलायंस ने जनता को दिग्भ्रमित किया है।
क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि अभी विश्राम का समय नहीं है। हमें संगठनात्मक संरचना को मजबूत और सक्रिय रखते हुए झारखंड में भी मजबूत सरकार के संकल्प को पूरा करना है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार विकास की पर्याय है।जब जब भाजपा सरकार बनी विकास कार्य तेजी से धरातल पर उतारा गया है।
उन्होंने कहा तीसरी बार मोदी सरकार अधूरे कार्यों को तेजी से पूरा करेगी।
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता तब तक चैन से नहीं बैठेंगे जबतक राज्य की भ्रष्ट निकम्मी सरकार को उखाड़ नही फेकेंगे।
उन्होंने कहा कि भाजपा का जनाधार भी बढ़ा है और जन समर्थन भी। इस चुनाव में भी भाजपा को पिछले चुनाव से ज्यादा मत प्राप्त हुए। भाजपा को देश भर में 23 करोड़ 64 लाख रिकॉर्ड वोट मिले हैं।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें नए संकल्प को पूरा करने में जुट जाना चाहिए।

Related posts

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने के लिए अनुदान जारी करने की योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

राज्यपाल के हाथों “राज्य गौरव सम्मान” से सम्मानित हुए सुप्रसिद्ध भोजपुरीसेवी मनोज भावुक।

rktvnews

भोजपुर डीएम को मिलेगा BEST DISTRICT ELECTION OFFICER का अवॉर्ड।

rktvnews

भोजपुर : आपसी विवाद में उभय पक्ष ने कराई प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

सीआईआई के साथ साझेदारी में एयूआरआईसी में 20,000 वर्ग फुट में कौशल विकास केंद्र की स्थापना की जाएगी; अगले सप्ताह समझौता ज्ञापन की उम्मीद: सचिव, डीपीआईआईटी

rktvnews

डी0एम0एफ0टी0 प्रशिक्षण भवन चतरा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment