
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)27 अगस्त।बी डी पब्लिक स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर वर्ग एक से पांच तक के छात्र-छात्राओं के बीच राधा कृष्ण पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र एवं छात्राओं ने राधा कृष्ण के रूप में अपने परिधानों के माध्यम से बेहतरीन रूप का प्रदर्शन किया।इस दृश्य को उपस्थिति अभिभावकों द्वारा भी खूब सराहा गया।
दूसरी तरफ वर्ग छ से आठ के छात्रों द्वारा राधा कृष्ण पर आधारित ग्रीटिंग कार्ड बनाकर छात्र एवं छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। कक्षा नौ एवं दस के छात्र एवं छात्राओं द्वारा पॉट डेकोरेशन के जरिये कृष्ण और राधा पर आधारित थीम को प्रदर्शित किया गया।सुन्दर तरीके से सुसज्जित घड़ों में दही के थीम को बनाया गया।
प्राचार्य राजेश राजमणि ने कहा कि प्रय्तेक विद्यार्थी किसी न किसी क्षेत्र में प्रतिभा सम्पन होता है।प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य प्रतिभा की खोज है और इसके लिए शिक्षक को खोजी प्रवृति का बनना पड़ेगा।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सतीश मुन्ना, राम कुमार नीरज, ओम प्रकाश पांडेय,संजू सिंह,राज कुमार रॉय,अनीता सिंह, लक्ष्मी देवी,सविता चौहान, रिंकी सिन्हा,सीमा श्रीवास्तव, पंकज तिवारी, नीरज कुमार, नीरज तिवारी,शगुफ्ता मोअज़्ज़म, राहुल श्रीवास्तव,सिमा श्रीवास्तव,अभय कुमार तिवारी आदि की भूमिका अहम् रही।
