RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

खुशखबरी : जिले में आई 9 ट्रू-नेट मशीन, टीबी की जांच होगी आसान।

जिले में ट्रू-नेट मशीनों की संख्या पहुँची 16, पहले से 7 मशीन हैं कार्यरत।

मात्र 40 मिनट में नार्मल टीबी व 1 घंटे में एमडीआर की मिलती है रिपोर्ट।

RKTV NEWS/मोतिहारी(पूर्वी चंपारण)27 अगस्त।प्रधानमंत्री टीबी मुक्त अभियान के तहत राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में 9 ट्रू-नेट मशीन लगाई गई है। यह अगले सप्ताह से काम करने लगेगी। जिले में पूर्व से 7 ट्रू नेट मशीन कार्यरत है। संचारी रोग पदाधिकारी डॉ संजीव ने बताया कि ट्रू-नेट मशीन के लगने से जिले में अब टीबी मरीजों की जांच में क्रांति आएगी। पहले जिला यक्षमा केंद्र मोतिहारी एवं अनुमण्डलीय अस्पताल रक्सौल में “सीबी नेट” मशीन ही था, जिसमें एक साथ नॉर्मल टीबी एवं एमडीआर की जाँच होती थी। इस जाँच में 2 घंटा से अधिक का समय लगता था। अब नये मशीन के आने से समय की भी काफ़ी बचत होगी। ट्रू नेट मशीन से मात्र 40 मिनट में नार्मल टीबी और 1 घंटे में एमडीआर की रिपोर्ट मिल जाती है। पहले ट्रू नेट मशीन से कोरोना का जाँच होता था। सीडीओ डॉ संजीव ने बताया कि पूर्वी चम्पारण जिले में सरकारी संस्थान में 1 हजार 494 इलाजरत एवं 4 हजार 5 सौ 8 (कुल 6 हजार 2) टीबी के मरीज हैं।

इन संस्थानों में लग चुकी है मशीन

टीबी मरीजों की पहचान करने हेतु जिले के आदापुर, रामगढ़वा, सुगौली, पहाड़पुर, केसरिया, बंजरिया, छौड़ादानो, पताहीं, मेहसी में ट्रू नेट मशीन लगाये गये हैं।

टीबी मुक्त पंचायत की ओर अग्रसर होगा जिला

सिविल सर्जन डॉ विनोद कुमार सिंह एवं एसीएमओ डॉ श्रवण कुमार पासवान ने बताया कि इन अत्याधुनिक मशीनों के उपयोग से टीबी की जाँच में तेजी आएगी और जिले में टीबी मुक्त अभियान को गति मिलेगी। स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा घर घर जाकर टीबी के लक्षण वाले मरीजों को चिह्नित किया जाएगा। उनके बलगम का सैंपल लेकर स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराया जाएगा। इस प्रकार टीबी मरीजों का पता लगाने के साथ दवाओं का पूरा कोर्स चलाकर टीबी ठीक कर जिले को टीबी मुक्त बनाया जाएगा। डॉ पासवान ने बताया कि एकबार टीबी की दवा ज़ब शुरू हो तो भूलकर भी दवा का सेवन बीच में न छोड़े, अन्यथा इसका बिगड़ा हुआ रूप एमडीआर का खतरा हो जाता है। जिला यक्ष्मा केंद्र के लैब टेक्निशियन मनु सिंह ने बताया कि प्रतिदिन 50-60 टीबी मरीजों की जाँच स्वास्थ्य केंद्र पर की जाती है। अरविन्द कुमार टीबी एचबी ने बताया कि दवाओं की उपलब्धता के अनुसार, टीबी मरीजों को निःशुल्क दवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं।

Related posts

रामविलास लोजपा भोजपुर ने किया प्रेस वार्ता!बिहारियो के सपनो का बनेगा बिहार:जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान

rktvnews

भोजपुर:एसबी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना ईकाई 2 द्वारा सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर आयोजित।

rktvnews

रायपुर: वित्तमंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर टैक्स चोरी करने वालों पर लगातार जारी है कार्रवाई।

rktvnews

मध्यप्रदेश:80 वर्ष या इससे अधिक आयु के वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को मिलेगी पोस्टल बैलेट से मतदान करने की सुविधा।

rktvnews

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय का 70वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक संपन्न।

rktvnews

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 में नाम्या कपूर ने 25 मीटर पिस्टल महिला वर्ग में जीता स्वर्ण पदक।

rktvnews

Leave a Comment