RK TV News
खबरें
Breaking News

उज्जैन:मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जन्माष्टमी पर गोपाल मंदिर पहुंचकर द्वारकाधीश भगवान कृष्ण के दर्शन किए।

शहर वासियों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी।

गोपाल मंदिर के बाहर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

RKTV NEWS/उज्जैन(मध्यप्रदेश)27 अगस्त ।प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर रात्रि में भगवान श्री कृष्ण के जन्म के पश्चात द्वारकाधीश गोपाल मंदिर पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण के दर्शन किए। दर्शन के पश्चात उन्होंने शहर वासियों को कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी तथा मंदिर के बाहर उनका अभिवादन किया।
उल्लेखनीय है कि कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गोपाल मंदिर परिसर के बाहर शाम से ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा था। भगवान श्री कृष्ण पर आधारित भजन निरंतर प्रस्तुत किए ज जा रहे थे। विभिन्न स्थानों पर मंच लगाए गए थे।
इस दौरान राज्यसभा सांसद बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, बहादुर सिंह बोरमुंडला , संजय अग्रवाल संभागायुक्त डॉ संजय गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, सीईओ जिला पंचायत , एसडीएम अर्थ जैन एवं अन्य गणमान्य नागरिक तथा प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे। गोपाल मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित गिरी जी शर्मा ने मुख्यमंत्री को मंदिर की ओर से माला भेंट की।

Related posts

झारखंड में The/Nudge इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव फेलोशिप (IAF) ने पकड़ी रफ्तार।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: राधा शरण सिंह मेमोरियल कप: 2 /1 से तापा एकादश ने हासिल की विजय।

rktvnews

बक्सर: डीएम ने बुनियादी केंद्र बक्सर का किया औचक निरीक्षण,प्रबंधक और लेखापाल मिले नदारद।

rktvnews

दरभंगा:डीएम ने शहरी क्षेत्र के कई छठ घाटों का किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश।

rktvnews

इंटर डिस्ट्रिक फुटबॉल टूर्नामेंट के ट्रायल के दूसरे दिन 62 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा।

rktvnews

सीतामढ़ी:लोकसभा आम निर्वाचन- 2024 के सफलतापूर्वक ,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के मद्देनजर जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न कोषांगों द्वारा की गई तैयारी की अद्धतन स्थिति की समीक्षा की गई।

rktvnews

Leave a Comment