RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड:सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब द्वारा मतदाता आभार रैली का आयोजन।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड) 27 मई।मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड कार्यालय के तत्वाधान में सचिवालय एथलेटिक्स एंड फिटनेस क्लब द्वारा आज मतदाता आभार रैली का आयोजन किया गया। आभार रैली सचिवालय एटीएम चौक से प्रारंभ होकर सचिवालय के चारों ओर एक पूरा चक्कर लगाकर एटीएम चौक पर समाप्त हुई। कार्यक्रम को अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड विजय कुमार जोगदंडे द्वारा हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया। इस दौरान महिला वर्ग में 50+ आयु समूह में गोदावरी रावत, 40+ में उषा ध्यानी, 30+ में अल्का पटवाल, ओपन वर्ग में शालिनी नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आभार रैली में पुरुष वर्ग के 60+ आयु समूह में प्रथम स्थान जी0 एन0 पंत, 50+ वर्ग में ललित चंद्र जोशी ,40+ में  शोबन सिंह, 30+ में दिनेश चंद्र और ओपन वर्ग में कुशल सिंह प्रथम स्थान पर रहे। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ललित चन्द्र जोशी, महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, उपाध्यक्ष रीता कौल, कोषाध्यक्ष दिनेश घींगा , संयुक्त सचिव सुभाष लोहनी, तुलसी प्रसाद पचौली सहित सचिवालय परिवार एवं राजभवन के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर:बी०एस०एस०कॉलेज बचरी में सेवानिवृत प्राध्यापक डॉ० योगेन्द्र राय को दी गई विदाई।

rktvnews

जरूरतमंदों को रोजगार देना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर:क्रिकेट लीग मैच में तेधरा क्रिकेट क्लब को हराकर बिहिया क्रिकेट अकादमी बना विजयी।

rktvnews

भोजपुर:प्रह्लाद की सिद्धांतनिष्ठा और गजेंद्र की शरणागति हमारे आदर्श : आचार्य भारतभूषण*

rktvnews

भोजपुर:आरा नगर में बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई, एक बाल श्रमिक को कराया गया मुक्त।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर साफ-सफाई की करें समुचित व्यवस्था : जिलाधिकारी।

rktvnews

Leave a Comment