RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

हिंदी में रोजगार की अनंत संभवानाएं:प्रो. मीना कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 16 सितंबर। महंथ महादेवानंद महिला महाविद्यालय के हिंदी विभाग में ‘हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत ‘आलेख प्रस्तुति का ‘ कार्यक्रम प्राचार्य प्रो मीना कुमारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।मंच संचालन करते हुए डॉ. प्रीति कुमारी ने कार्यक्रम की सार्थकता पर विचार रखते हुए सबका स्वागत किया।
संस्कृत विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. शिव स्वरूप राम ने हिंदी की उत्पत्ति से लेकर हिंदी की वर्तमान स्थिति पर प्रकाश डाला । अर्थशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुप्रिया झा ने रोजगार की दृष्टि से हिंदी की वैश्विक स्थिति पर अपने विचार साझा किए। हिंदी विभाग की प्राध्यापक डॉ. अंजू कुमारी ने हिंदी को अनुभूति और अभिव्यक्ति की भाषा बताया। हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. सुधा निकेतन रंजनी ने हिंदी की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्थिति व हिंदी में रोजगार की राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की संभावनाओं पर अपने विचार रखे।
महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मीना कुमारी ने कार्यक्रम केलिए हिंदी विभाग को बधाई देते हुए हिंदी विषय में रोजगार की स्थितियों पर व्यापक चर्चा की।स्वयं का उदाहरण देते हुए बताया कि उन्होंने विज्ञान संकाय की छात्रा होते हुए भी रेडियो में हिंदी संपादक सहयोगी के रूप में लम्बे समय तक बेहतरीन कार्य किया। कार्यक्रम में माधुरी जूही ,एकता ,मनीषा ,खुशी ,सुनैना,अदिति,स्वेता ,सोनाली,सुप्रिया ,अंजलि आदि छात्राओं ने अपने आलेख प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्राध्यापक डॉ. सुप्रिया झा,डॉ. मनोज कुमार, डॉ. स्मृति चौधरी,डॉ. स्मिता ,डॉ. पूनम कुमारी,डॉ. आशा कुमारी,डॉ. सिंकू , डॉ. जुगल प्रसाद,डॉ. शिवस्वरूप, डॉ .कंचन आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखंड के मथुरापुर में डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित। राजद प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ने किया उद्घाटन।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 1500 नवनियुक्त स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों को सौंपा नियुक्ति पत्र, नौजवानों को अपने पैरों पर खड़ा करने का दोहराया संकल्प।

rktvnews

भाई दूज (यम द्वितीया)

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया आम महोत्सव 2024 का उद्घाटन।

rktvnews

गिरिडीह:उप निर्वाचन पदाधिकारी, रंथू महतों ने एनआईसी सभागार में की सभी कंप्यूटर ऑपरेटर्स के साथ बैठक, निर्वाचन संबंधी कार्यों में तेजी लाने और समयबद्धता के साथ कार्य करने का दिया निर्देश।

rktvnews

अनुबंध के आधार पर संयुक्त सचिव स्तर / निदेशक / उप सचिव स्तर के पदों के लिए लेटरल/ पार्श्व भर्ती।

rktvnews

Leave a Comment