RK TV News
खबरें
Breaking News

राजस्थान:आंगनबाड़ियों में सप्ताह में तीन बार दूध देने की बजट घोषणा को लागू करे : उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी

RKTV NEWS/जयपुर(राजस्थान )31 जुलाई। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आंगनबाड़ियों में आने वाले बच्चों को सुपोषण के लिए सप्ताह में तीन बार दूध दिए जाने की बजट घोषणा को शीघ्र लागू करने के लिए तत्परता से काम करने के निर्देश दिए हैं।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने अपनी अध्यक्षता में बुधवार को शासन सचिवालय में आयोजित बैठक में ये निर्देश दिए। बैठक में शासन सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग डॉ. मोहनलाल यादव, निदेशक समेकित बाल विकास सेवाएं ओम प्रकाश बुनकर व निदेशक बिन्दु करुणाकर उपस्थिति रहे।
उप मुख्यमंत्री ने महिला बाल विकास विभाग की बजट घोषणाओं की क्रियान्वित्ति के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि सप्ताह में तीन बार दूध देने की योजना के लागू होने पर बच्चों का पोषहार के प्रति आकर्षण बढ़ेगा , उन्हें बेहतर पोषण मिलेगा तथा उनकी उपस्थिति में बढ़ोतरी होगी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी पर आने वाले बच्चों में पोषण बढ़ाने के लिए नवाचर किये जाएं जिससे बच्चों के बेहतर पोषण को सुनिश्चित करने के संकल्प को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने पोषाहार और पूरक पोषाहार की रेसिपी पर चर्चा कर निर्देश दिए कि पोषण विशेषज्ञों से सलाह लेकर रेसिपी में आवश्यक संशोधन किये जाएं।
दिया कुमारी ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में उस क्षेत्र की आवश्यकता और उपयोगिता के अनुसार पांच-पांच नए आंगनबाड़ी केन्द्र खोले जाने के कार्य को भी शीघ्रता से पूरा किया जाए।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने निर्देश दिए कि आईसीडीएस और महिला अधिकारिता निदेशालय समन्वित रूप से उड़ान योजना को बेहतर बनाने के लिए कार्य योजना बनाकर काम करें।

Related posts

बिहार:पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें किया गया नमन।

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से की शिष्टाचार भेंट।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:‘कठपुतली नृत्य के माध्यम से मतदाताओं को किया जागरूक’।

rktvnews

भारत प्लस एथेनॉल के सीएमडी सह समाजसेवी अजय कुमार सिंह ने गांधी जी को उनकी जयंती पर किया नमन!हिन्दू राष्ट्र पर जताया अफसोस।

rktvnews

मोतिहारी:स्वच्छ निष्पक्ष एवं भयमुक्त माहौल में लोक सभा निर्वाचन-2024 को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने को लेकर जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में बैठक -सह- प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

दुमका:करेले की खेती से सफलता की मिसाल बनीं सखी मंडल की दीदी।

rktvnews

Leave a Comment