RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मेम्फिस में राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय का दौरा किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 26 अगस्त।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 25 अगस्त, 2024 को अपने अमरीका दौरे के अंतिम दिन टेनेसी के मेम्फिस में स्थित राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय का दौरा किया और भारतीय समुदाय के लोगों के साथ बातचीत की। यह राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय 17वीं शताब्दी से लेकर वर्तमान तक अमरीका में नागरिक अधिकार आंदोलन के इतिहास को दर्शाता है। इस महत्वपूर्ण परिसर का निर्माण वर्ष 1968 में उस स्थल के आसपास किया गया है, जहां पर मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या हुई थी। इस संग्रहालय में महात्मा गांधी की एक प्रतिमा भी है, जो अहिंसा के साथ संघर्ष के लिए उनकी प्रेरणा को दर्शाती है।
इस अवसर पर राजनाथ सिंह ने मेम्फिस, अटलांटा, नैशविले और अन्य आस-पास के क्षेत्रों से आए हुए भारतीय प्रवासियों से वार्तालाप किया। उन्होंने समुदाय के सदस्यों की उपलब्धियों और समाज, विज्ञान तथा अर्थव्यवस्था में उनके योगदान की सराहना की। रक्षा मंत्री ने भारतीय समुदाय के सदस्यों को भारत और अमरीका के बीच रिश्तों का एक ‘समकालीन सेतु’ करार दिया, जो घनिष्ठ संबंधों एवं सद्भावना को बढ़ावा देता है।
रक्षा मंत्री ने महात्मा गांधी के सम्मान में एक प्रदर्शनी का आयोजन करने और साल 2019 में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर राष्ट्रीय नागरिक अधिकार संग्रहालय के पास दो मानद ‘गांधी मार्ग’ सड़क संकेत लगाने में भारतीय समुदाय के प्रयासों की भी सराहना की। राजनाथ सिंह ने अमरीका की यात्रा के अपने इस अंतिम कार्यक्रम के दौरान पिछले दशक में भारत की विकास गाथा तथा उज्ज्वल भविष्य के साथ इसकी अपार संभावनाओं को भी उजागर किया।

Related posts

भोजपुर:आरवीएस कप जिला शतरंज प्रतियोगिता 3 अगस्त से,तैयारी पूर्ण।

rktvnews

आईजीएनसीए की फिल्म ‘लुकिंग फॉर चल्लन’ को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला।

rktvnews

केंद्रीय कैबिनेट मंत्री किरण रिजिजू ने भारत अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव 2023 में युवा वैज्ञानिक सम्मेलन का उद्घाटन किया।

rktvnews

दरभंगा कोर्ट के सचिव सुशील कुमार चौधरी की गिरफ्तारी के विरोध में AIJAJ की बैठक सिविल कोर्ट आरा में आयोजित।

rktvnews

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध खनन विभाग सख्त!लगातार देर रात तक चल रही है जांच व छापेमारी अभियान।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना को लेकर डीईओ की अध्यक्षता में हुई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment