RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वरिष्ठ नागरिकों संग केंद्र की सरकार कर रही सौतेला व्यवहार : धीरेंद्र प्रसाद सिंह

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)04 अगस्त।सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया के संचालन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार वरिष्ठ नागरिकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। पिछले लोकसभा के चुनाव में अपने मेनिफेस्टो में भाजपा पार्टी ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जांच हेतु प्रतिवर्ष 5 लाख रुपया आयुष्मान कार्ड के माध्यम से देने की बात कही थी लेकिन 23 तारीख को बजट में वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य हेतु आयुष्मान कार्ड का कोई जिक्र नहीं है।ज्ञातव्य हो कि संपूर्ण देश में वरिष्ठ नागरिकों की संख्या 10 करोड़ 70 लाख है वरिष्ठ नागरिकों के परिवारों की वोट देने वाले सदस्यों की कुल संख्या 36 करोड़ से भी अधिक है लेकिन केंद्र सरकार लगातार वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान देने में एवं सुविधा देने में आनाकानी कर रही है। उन्होंने बताया की पिछले सदन में कई सांसदों ने इस मुद्दा को उठाया दूसरी तरफ कई सांसदों ने वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकटों पर मिलने वाली पुरुषों को 40% एवं महिलाओं को 50% की छूट को पुनः बहाल करने का भी मांग पुरजोर ढंग से उठाया संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ दिवाकर पांडे ने कहा कि आज राष्ट्र में वरिष्ठ नागरिकों की उपेक्षा हो रही है जबकि कई अन्य देशों में वरिष्ठ नागरिकों को बहुत सारी सुविधाएं सरकारी देती हैं केंद्र सरकार को अभिलंब कोविद के पूर्व वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे टिकटों पर मिलने वाली छूट लागू करना चाहिए वही वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान कार्ड भी निर्गत करना चाहिए संगठन के संरक्षक राघव प्रसाद सिंह ने कहा कि देश के पूरे 756 प्रखंडों में वरिष्ठ नागरिक अपनी मांगों के समर्थन में चरण बाद आंदोलन करेंगे संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने वरिष्ठ नागरिकों ओल्ड एज होम का निर्माण देश के सभी प्रखंडों में संख्या के आधार पर करनी चाहिए बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव लिए गए जिसमें भोजपुर जिला के अंतर्गत बनने वाले ओल्ड एज होम जो आरा जगदीशपुर एवं पीरों में प्रस्तावित है उसे शीघ्र पूरा कराया जाए भोजपुर जिला के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने सदस्यता अभियान में तेजी लाने संगठन का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों तक करने का निर्णय लिया गया संबोधित करने वालों में डॉ दिवाकर पांडे ,राघव प्रसाद सिंह ,भारत भूषण मिश्रा, प्रोफेसर अमरेंद्र कुमार सिंह, ठाकुर प्रसाद यादव ,रामबालक राम, राम अयोध्या प्रसाद, उदय प्रताप सिंह प्रमुख थे।

Related posts

झारखंड: राज्यपाल ने स्वतंत्रता सेनानी चानकु महतो की प्रतिमा का किया अनावरण।

rktvnews

भोजपुर:वोट की गोलबंदी के लिए दोनों गुजरातियों ने लाया है काला कानून: सवर्ण क्रांति सेना

rktvnews

एडमिरल आरएल परेरा, पीवीएसएम, एवीएसएम (1923-1993) का शताब्दी समारोह।

rktvnews

विश्व में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश भारत को आत्मनिर्भर बनना ही होगा: प्रधानमंत्री

rktvnews

मध्यप्रदेश:पंजाब और हरियाणा को पीछे छोड़ेगा बुंदेलखण्ड : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दैनिक पञ्चांग:11 नवंबर 23

rktvnews

Leave a Comment