RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

सिवान:खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के अंतर्गत राज्य के सभी जिलों में कर रहे भ्रमण के क्रम में सिवान पहुंचा मशाल यात्रा का जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया भव्य स्वागत।

RKTV NEWS/सिवान(बिहार )28 अप्रैल।रविवार को डॉक्टर अंबेडकर भवन सिवान में प्रातः काल 11:00 बजे खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत राज्य के सभी जिलों में यात्रा कर रहे मशाल यात्रा(Torch Relay) का जिला पदाधिकारी सिवान के नेतृत्व में जिला प्रशासन सिवान के द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
डॉ अंबेडकर भवन पहुंचे मशाल यात्रा का स्वागत जिला पदाधिकारी के द्वारा किया गया।
तत्पश्चात एनसीसी कैडेट्स के द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ डॉ अंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में मशाल को लाया गया।
डॉ अंबेडकर भवन के संवाद कक्ष में स्वागत समारोह के तहत आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी गणों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
अपने स्वागत भाषण में जिला खेल पदाधिकारी उपेंद्र कुमार यादव ने खेलो इंडिया के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया की राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 04 मई से लेकर 15 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों(पटना, बेगूसराय, गया, नालंदा, भागलपुर) में आयोजित की जाएगी। राष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता राज्य में पहली बार आयोजित की जा रही है। यह बिहार के लिए सम्मान की बात है।इस अवसर पर मशाल यात्रा के साथ पहुंचे दल का उन्होंने सिवान जिला में जोरदार स्वागत किया।
जिला पदाधिकारी ने अपने उद्बोधन में बताया कि बिहार में खेलने हेतु व्यापक आधारभूत संरचनाओं का निर्माण युद्ध स्तर पर किया जा रहा है।
पंचायत स्तर पर खेल मैदान का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिसमें बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन एवं रनिंग ट्रैक का निर्माण करवाया जा रहा है।
सिवान जिले में प्रखंड स्तर पर स्टेडियम का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। तीन प्रखंड में स्टेडियम का निर्माण कार्य पूर्ण भी हो चुका है । शेष प्रखंडों में भी जल्द ही स्टेडियम का निर्माण कार्य पूरा करवा लिया जाएगा।
जिला स्तर पर तीन बहुउद्देशीय हॉल का निर्माण करवाया जाएगा। इनमें एक भैंसा खाल, जीरादेई में दूसरा श्रीनगर कॉलोनी में एवं तीसरा जवाहर नवोदय विद्यालय में निर्माण कार्य करवाया जाएगा।
भैंसा खाल, जीरादेई में ही 08 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्विमिंग पूल का निर्माण कार्य करवाया जाएगा। इसके निर्माण कार्य हेतु निविदा के अंतिम प्रक्रिया में रहने की बात बताई गई।
पंचायत स्तर पर खेल मैदान, प्रखंड स्तर पर स्टेडियम एवं जिला स्तर पर मल्टीपरपस हाल के बन जाने से सिवान जिला के खिलाड़ियों को खेलने हेतु राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा आसानी से उपलब्ध हो सकेगी।
आज के समय में खेल के जरिए हजारों लोग प्रतिष्ठा एवं सम्मान के साथ जीवन जी रहे हैं ।
बिहार सरकार “मेडल लाओ नौकरी पाओ” योजना चला रही है ।इस योजना से खिलाड़ियों का मनोबल काफी बढ़ा है। खेलो इंडिया के तहत राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में सफल हुए खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष सरकार 5 लख रुपए की राशि प्रोत्साहन राशि देगी। ताकि खिलाड़ीयों को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयारी करने में आर्थिक अभाव न हो।
“ज्ञान की धरती से खेल क्रांति तक”स्लोगन के साथ बिहार अब खेल के मैदान में भी पीछे नहीं रहेगा।
जिला पदाधिकारी ने खेल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी।
तत्पश्चात इकरा पब्लिक स्कूल के बच्चों के द्वारा छोटे-छोटे बच्चों के द्वारा डांस की आकर्षक प्रस्तुति दी गई।तत्पश्चात भारतीय मार्शल आर्ट गुरुकुल के बच्चों द्वारा आत्मरक्षा कौशल का प्रदर्शन किया गया। महावीरी के छात्र-छात्राओं के द्वारा योग एवं पिरामिड प्रदर्शन का आकर्षक प्रदर्शन किया गया।
कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी गण विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहें।

Related posts

रक्षा मंत्री ने वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में कहा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने भारत की उच्च-प्रभावशाली और अल्प-अवधि की परिचालन क्षमता का सशक्त प्रदर्शन किया।

rktvnews

उमरिया: तीन दिवसीय पुस्तक मेले का कलेक्टर ने किया शुभारंभ।

rktvnews

रीपा से समूह की दीदियों को मिली आत्मनिर्भरता की राह

rktvnews

साहित्यकार जयशंकर प्रसाद की जयंती एवं पत्रिका विमोचन संपन्न।

rktvnews

लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में 126वें प्रेरण प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने वाले राज्य सिविल सेवा अधिकारियों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

सरकारी योजनाएं लोगों तक पहुंचनी चाहिए, प्रसन्नता की बात है कि केंद्रीय संचार ब्यूरो यह काम अच्छी तरह कर रहा है: चंद्रकांत पाटिल

rktvnews

Leave a Comment