
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 अगस्त। चेहल्लुम और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मद्येनजर शाहपुर नगर पंचायत तथा रानी सागर में फ्लैग मार्च निकाला गया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, बिहिया सर्किल इंस्पेक्टर रामानंद मंडल के नेतृत्व में पुलिस ने शाहपुर और रानीसागर में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च में थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत, बिहिया सर्किल इंस्पेक्टर रामानंद मंडल, दंडाधिकारी बीडीओ शत्रुंजय कुमार सिंह, अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी, एस आई अंकित कुमार गुप्ता, अवर निरीक्षक श्वेता कुमारी, एएसआई राकेश कुमार, राजस्व अधिकारी रश्मि कुमारी, ग्रामीण पुलिस सत्यदेव पांडे, उपेंद्र यादव, हरे राम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल शामिल थे। लोगों के बीच शांति व्यवस्था कायम रखने तथा सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया।
