RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण:मुख्यमंत्री अंतर्जातीय विवाह अनुदान एवं निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान के कुल 18 लाभुकों को 1 लाख रुपये का सावधि प्रदत्त।

RKTV NEWS/मोतिहारी (पूर्वी चंपारण)02 फ़रवरी। समाज में जातीय भेदभाव को कम करने तथा अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहित करने हेतु अंतरजातीय विवाह करने वाले जिले के 15 दम्पति को नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव ,भा.प्र.से., उप विकास आयुक्त एस.एस. पांडेय ,बि.प्र.से द्वारा संयुक्त रूप से सभी दम्पतियों को आर्थिक अनुदान के तौर पर एक लाख रुपये का सावधि प्रदान की गयी ताकि वे अपने जीवन की शुरुआत में आर्थिक रूप से सशक्त हो सकें। उक्त के साथ निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत भी 3 दम्पति को सावधि जमा पत्र प्रदान किया गया।
उक्त के साथ ही सभी दम्पति को गुलाब का पुष्प भी प्रदान किया गया तथा नव दांपत्य जीवन की बधाई दी गयी।
कार्यक्रम का आयोजन जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूर्वी चम्पारण द्वारा करते हुए तथा संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण कराकर निम्न लाभुकों यथा पूजा कुमारी पति रुपेश कुमार, सीता कुमारी पति रामाकान्त कुमार, अनिकेता कुमारी पति प्रमोद कुमार महतो, शोभा कुमारी पति बिकाऊ कुमार इत्यादि को सावधि जमा पत्र प्रदान किया गया ।
इस अवसर पर सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग यशवंत कुमार, वरीय उप समाहर्ता,पूर्वी चम्पारण संजय सिंह सहायक प्रशासी पदाधिकारी, राजीव रंजन झा, जिला समन्वयक सोशल दीपम कुमारी तथा जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के कर्मीगण उपस्थित थे।

अंतर्जातीय विवाह अनुदान हेतु पात्रता

महिला की आयु कम से कम 18 वर्ष, पुरुष की आयु 21 वर्ष न्यूनतम जो कि अंतर्जातीय विवाह किये हो।

*कागजात* : आधार कार्ड , विवाह निबंधन प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण से संबंधित प्रमाण पत्र, संयुक्त फोटो, निवास प्रमाण पत्र , जाति प्रमाण पत्र (वर एवं बधू का)
उक्त का आवेदन विहित प्रपत्र में *शादी की तिथि से दो वर्ष की अवधि तक* जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग में समर्पित किया जा सकता है।

Related posts

समाजसेवी स्व नंदकिशोर तिवारी की चौथी पुण्यतिथि पर समारोह आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जिला पदाधिकारी द्वारा ईज ऑफ लिविंग के तहत जिला जनता दरबार का आयोजन, 75 आवेदकों की समस्याओं की सुनवाई।

rktvnews

खाद की अवैध तस्करी की शिकायत पर त्वरित करें कार्रवाई:जिलाधिकारी ,सीतामढ़ी

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने प्रेस वार्ता कर गिनाए स्मार्ट प्रीपेड मीटर के फायदे।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने प्रकाश पर्व दीपावली की राज्य और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

rktvnews

ग्वालियर लोकसभा क्षेत्र के लिये निर्वाचन की सूचना जारी।

rktvnews

Leave a Comment