RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पटना में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि सङकों और गली मुहल्लों में लगा पानी।

ओलावृष्टि में पटना की छतों पर बिखरे पड़े ओले

पटना/बिहार(खबर, राकेश मंगल सिन्हा) 30 अप्रैल। राजधानी पटना में सुबह से ही बादलों ने डेरा जमा रखा है। धूप और बादल की आंख मिचौली के क्रम में दोपहर बाद काले कजरारे बादलों ने दिन में ही शाम जैसा रंग कर दिया। लोगों को घरों में दोपहर में ही लाइट जलानी पड़ी। बादलों की गड़गड़ाहट और तङतङाहट के बीच तेज हवा के झोंके के साथ बारिश शुरू हुई। देखते ही देखते तेज बारिश के साथ जमकर ओलावृष्टि भी हुई। जमीन,सङक और छत पर ओलों की भरमार हो गई। बच्चे और लोगों ने बर्फबारी का भरपूर आनंद लिया। लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम सुहावना और ठंडा हो गया है। तापमान नीचे लुढक गया है। तेज बारिश के कारण सङकों और गली मुहल्लों में जलजमाव की स्थिति हो गई है। कई मुहल्लों में बिजली भी कटी हुई है।

Related posts

केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंंत्री ने ली महत्वपूर्ण विभागों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर: होटल व्यवसाई रोहित सिंह के असामयिक निधन से शोक,गणमान्यों ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

भोजपुर:तैराकी की राज्य प्रतियोगिता 10 मई को राजेन्द्र नगर, पटना के तरण-ताल में।

rktvnews

मोतिहारी:विश्व मच्छर दिवस पर सदर अस्पताल परिसर में नर्सिंग छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली।

rktvnews

रांची:हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार छुपाने के लिए खेल रहे हैं आदिवासी कार्ड: बाबूलाल मरांडी

rktvnews

जयपुर:जवाहर कला केन्द्र में 17 से 26 अप्रेल तक आयोजित होगा ‘राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला-2026’

rktvnews

Leave a Comment