RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने न्यूयॉर्क में श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय की स्थायी सचिव डायोन जेनिंग्स के नेतृत्व में जमैका के दल से मुलाकात की।

चर्चा मुख्य रूप से जिन क्षेत्रों पर केंद्रित थी उसमें विभिन्न डिजिटल हस्तक्षेप और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना शामिल था।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने जाम्बिया के साथ पोषण ट्रैकर के उपयोग पर भी चर्चा की
श्रीमती ठाकुर भारत के स्थायी मिशन के परिसर में आयोजित हिंदी दिवस समारोह में शामिल हुईं।

RKTV NEWS/ नई दिल्ली 14 फ़रवरी।न्यूयॉर्क में सामाजिक विकास आयोग की बैठक के 63वें सत्र के बाद महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर की अध्यक्षता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल और श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्रालय की स्थायी सचिव डायोन जेनिंग्स की अध्यक्षता में जमैका के दल के बीच उच्च स्तरीय द्विपक्षीय चर्चा हुई। इस बैठक में सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों को बढ़ाने के लिए डिजिटलीकरण और प्रौद्योगिकी के उपयोग में सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की गई।
जिन क्षेत्रों पर मुख्य रूप से चर्चा हुई उसमें वित्तीय समावेशन, डीबीटी, वृद्धावस्था पेंशन आदि में भारत द्वारा किए जा रहे विभिन्न डिजिटल हस्तक्षेप और प्रौद्योगिकी की भूमिका शामिल थी जो विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। चर्चा का केंद्र पोषण ट्रैकर था – पोषण परिणामों की निगरानी और सुधार के लिए भारत का अग्रणी डिजिटल उपकरण और ऐसे तरीके जिनसे इसी तरह के तकनीकी नवाचार जमैका के सामाजिक सुरक्षा ढांचे का समर्थन कर सकते हैं। दोनों पक्षों ने सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों में कुशल, पारदर्शी और प्रभावशाली सेवा वितरण सुनिश्चित करने के लिए डिजिटल समाधानों का लाभ उठाने के महत्व पर जोर दिया।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने जाम्बिया के साथ भारत में आंगनवाड़ी केंद्रों में सामाजिक और पोषण संबंधी परिणामों की निगरानी में पोषण ट्रैकर के उपयोग पर भी चर्चा की।
इस बैठक के बाद न्यूयॉर्क स्थित भारत के स्थायी मिशन (पीएमआई) के परिसर में हिंदी दिवस में भारत के राजदूत पार्वथानेनी हरीश और मिशन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर वैश्विक मंच पर सांस्कृतिक और भाषाई आदान-प्रदान के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया।

Related posts

देवघर:गणतंत्र दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा निकाली गई आकर्षक झाँकीया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:कुमार गंधर्व जन्म शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में हुए शामिल मुख्यमंत्री

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस पर कचरा मुक्त शहरों के लिए रैली का आयोजन।

rktvnews

राजस्थान:शूरवीरों से युवा पीढ़ी को मिलती है प्रेरणा, सामूहिक विवाह सम्मेलन सामाजिक समरसता को देते हैं बढ़ावा -:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 05 अप्रैल 26

rktvnews

केंद्र की भाजपा सरकार में रोजगार की स्थितियों पर यंग इंडिया चार्टर 2024 की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर 18-19 फरवरी को जनमत संग्रह करने की घोषणा की गई।

rktvnews

Leave a Comment