RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बिहार: पूर्व मुख्यमंत्री स्व० बी०पी० मंडल की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)25 अगस्त। पूर्व मुख्यमंत्री स्व० बी०पी० मंडल की जयंती के अवसर पर उनकी आदमकद प्रतिमा पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पटना के देशरत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित आदमकद प्रतिमा के समीप जयंती के मौके पर राजकीय समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नन्द किशोर यादव, सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री रत्नेश सादा, विधान पार्षद वीरेन्द्र नारायण यादव, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, पूर्व मुख्यमंत्री स्व० बी०पी० मंडल के पौत्र डॉ० मनीष मंडल, बिहार राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार सिंह, बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिवशंकर निषाद, जदयू नेता निखिल मंडल, जदयू नेता वीरेन्द्र सिंह दांगी सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री स्व० बी०पी० मंडल जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन-कीर्तन एवं बिहार गीत का गायन किया गया।

Related posts

वाराणसी:अस्सी घाट पर सजी रंग–बिरंगी रंगोलियाँ, काशी तमिल संगमम् 4.0 के तहत रंगोली प्रतियोगिता का सफल आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:डॉ अमरदीप को बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई का तांता।

rktvnews

केंद्रीय बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने सुबनसिरी निचली पनबिजली परियोजना का दौरा किया।

rktvnews

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विचाराधीन एवं लंबित अवमानना प्रकरणों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:जिला स्तरीय महिला व पुरुष रेड रिबन मैराथन प्रतियोगिता आयोजित।

rktvnews

शाद अजीमाबादी को उनकी 97वी पुण्यतिथि पर स्मृति समारोह का आयोजन कर दी गयी श्रद्धांजलि!अरोड़ा हॉउस में कवि सम्मलेन सह मुशायरा का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment