RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:डॉ अमरदीप को बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई का तांता।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)15 सितंबर। 14 सितम्बर को जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष डॉ अमरदीप को बिहार राज्य बाल संरक्षण आयोग का अध्यक्ष एव जदयू महादलित प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष डॉ हुलेश मांझी को बाल संरक्षण आयोग का सदस्य मनोनीत होने पर जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अभय विश्वास भट्ट ने द्वय नेताओ को बधाई और शुभकामना दी है ।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं जदयू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा , प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सहित अन्य वरीय नेताओ का आभार प्रकट किया।
श्री भट्ट ने कहा कि डॉ अमरदीप के नेतृत्व में जदयू काफी मजबूत हुआ। इन्होंने पूर्व में मीडिया सेल एव शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए संगठन में कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चल रही योजनाओं को प्रचारित प्रसारित करने के लिए काफी मेहनत किया है। इन्होंने कहा कि इनके नेतृत्व में बाल संरक्षण आयोग नए कृतिमान स्थापित करेगा।
बधाई देने वाले अन्य लोगो मे जिला प्रवक्ता शम्भू प्रसाद सोनी, हम सेकुलर पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी गिरधारी सिंह, शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह, रालोमो प्रदेश सचिव सुनील पाठक, अंशु सिंह सिकरिवाल, अंकित राय, रतिकांत तिवारी, शशि कुशवाहा समेत कई नेता है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने सभी लोगों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

स्वामित्व योजना को इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस, हैदराबाद में लोक नीति संवाद-2024 के दौरान नवाचार सैंडबॉक्स प्रस्तुति के लिए सर्वश्रेष्ठ नवाचार पुरस्कार मिला।

rktvnews

अभिमान हनन !

rktvnews

दरभंगा:आठ जिलों के जीविका कर्मियों के साथ की गयी समीक्षात्मक-सह-आगामी योजना को लेकर बैठक।

rktvnews

बक्सर:उच्च विद्यालय/+2 उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ विद्यालय एवं पुस्तकालय के सुदृढीकरण के संबंध में बैठक।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 14 जनवरी 25

rktvnews

Leave a Comment