RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विचाराधीन एवं लंबित अवमानना प्रकरणों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित।

जयपुर/राजस्थान 15 सितम्बर। मुख्य सचिव उषा शर्मा की अध्यक्षता में गुरूवार को राजस्थान उच्च न्यायालय के समक्ष राज्य सरकार के विरुद्ध विचाराधीन एवं लंबित अवमानना प्रकरणों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित हुई । मुख्य सचिव द्वारा सभी विभागों को राज्य सरकार के विरुद्ध लंबित अवमानना प्रकरणों में प्रभावी मॉनिटरिंग किए जाने एवं न्यायालय आदेश की पालना सुनिश्चित किए जाने के संबंध में विभागो में नोडल ऑफिसर नियुक्त किए जाने के निर्देश दिये।
बैठक में विधि विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री ज्ञान प्रकाश गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया की राज्य सरकार के विरुद्ध कई लंबित प्रकरण निस्तारित कराए जा चुके हैं ।
बैठक में शासन सचिव विधि, अनुपमा राजीव बिजलानी ने संबंधित विभागों में कमेटी के गठन के साथ समय पर लंबित मामलों के निस्तारण की बात कही।
बैठक में वीसी के माध्यम से जुड़े अतिरिक्त महाधिवक्ता महेन्द्र सिंह सिंघवी द्वारा बताया गया कि अब कोई विशेष इश्यु शेष नही रहे हैं।
बैठक में संबंधित विभागो के प्रमुख शासन सचिव/ शासन सचिव एवं विभागाध्यक्षों सहित महाधिवक्ताओं ने भाग लिया।

Related posts

बिहार बजट 2026-27 : जनता के साथ छल, आंकड़ों की बाजीगरी:दिलराज प्रीतम

rktvnews

राजस्थान:स्टेट रिव्यू मिशन, 34 टीमों ने 100 से ज्यादा चिकित्सा संस्थानों का किया निरीक्षण।

rktvnews

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतदाताओं में जागरूकता फैलाने के लिए दो दिवसीय कला महोत्सव ‘आर्ट – 81’ का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

हनुमानगढ़:रोजगार कार्यालय में एक दिवसीय कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन, 5 कम्पनियों ने 74 आशार्थियों का किया चयन।

rktvnews

गढ़वा:PC&PNDT Act एवं The Clinical Establishment Act अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला -सह- समीक्षात्मक बैठक का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:साझी शहादत साझी विरासत की रक्षा के संकल्प के साथ माले-किसान महासभा ने मार्च निकाला।

rktvnews

Leave a Comment