RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर पुलिस ने गोलीबारी कांड में की त्वरित कार्रवाई,2 को किया गिरफ्तार।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 24 अगस्त।भोजपुर पुलिस ने अपराध के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए आरा नगर थानान्तर्गत हुई गोलीबारी कांड में 24 घंटा के अन्दर उदभेदन करते हुए 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
नगर थाना अंतर्गत आरण्य देवी निवासी जितु कुमार पर अपने अन्य दो साथी राहुल कुमार एवं अमन कुमार के साथ 22 अगस्त को शाम 07:00 बजे धोबिया गली से जाने के क्रम में अंशु कुमार, नकुल महतो, सुधीर महतो एवं अज्ञात 3 से 4 व्यक्तियों द्वारा उन्हें घेर कर गोली मारने की घटना को कारित किया गया था।जिसमे जीतू कुमार और उनका एक साथी घायल हो गये थे।जिनका इलाज चल रहा है। यह घटना 2021 में हुए विवाद से संबंधित बताया जा रहा है। उक्त घटना के संबंध में वादी जीतू कुमार द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर आरा नगर थाना कांड सं0-530/24, दिनांक-23.08.2024, धारा-191(2)/191 (3)/190/126(2)/109/118(1)/308(5)/324(4)/61 (2) बी.एन.एस. दर्ज किया गया। उक्त घटना में संलिप्त अभियुक्तों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी एवं कांड का उद्भेदन हेतु पु०नि० देवराज राय, पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, आरा नगर के नेतृत्व में पु०अ०नि० संजय कुमार, प०पु०अ०नि० सुरज कुमार, कॉस मोबाईल एवं थाना के सशस्त्र
बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा आसूचना / तकनीकी आसूचना के आधार पर उक्त कांड में संलिप्त 02 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उक्त कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम के द्वारा निरंतर रेड /छापामारी किया जा रहा है।

गिरफ्तारी

(i) नकुल कुमार, पे०- ललन महतो, सा०-जमीरा, थाना-मुफस्सिल, जिला-भोजपुर। (ii) सुधीर महतो, पे०-कैलाशपति सिंह, सा०-जमीरा, थाना-मुफस्सिल, जिला-भोजपुर।

Related posts

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर की उप मुख्य पार्षद सहित तीन ने बैठक का किया बहिष्कार।

rktvnews

भोजपुर:आदिशंकराचार्य पर संगोष्ठी,राष्ट्र की एकात्मता और विश्व के उत्कर्ष का दर्शन होता है शंकराचार्य में:आचार्य भारतभूषण

rktvnews

सारण:सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की फिराक में गए हवालात में 🤪

rktvnews

चतरा:देर रात जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारियों का किया समीक्षा,दिए कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश।

rktvnews

गढ़वा:“हर बच्चा, हर बार: पोलियो की दो बूंद, जिंदगी की सुरक्षा”

rktvnews

Leave a Comment