RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर: बिहिया थाने ने पिकअप पर लदे अंग्रेजी शराब को किया जप्त।

RKTV NEWS/आरा( भोजपुर)24 अगस्त।भोजपुर पुलिस का अवैध शराब के विरूद्ध कार्रवाई जारी।बिहियाँ थानान्तर्गत 01 पीकअप में लदा कुल-927.36 लीटर लगभग 9.05 लाख रूपये मुल्य की अंग्रेजी शराब के साथ 02 शराब माफिया को किया गिरफ्तार।
प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक-23.08.2024 को मद्य निषेध इकाई बिहार, पटना के द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बिहियाँ थानान्तर्गत बिहिया हाईस्कूल ओभरब्रीज के पास से 01 पिकअप के माध्यम से शराब माफियाओं के द्वारा भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी की जा रही हैं। उक्त आसूचना का सत्यापन, अवैध अंग्रेजी शराब की बरामदगी एवं शराब तस्कर की गिरफ्तारी हेतु पु०नि० राजेश मालाकार, पु०नि०-सह थानाध्यक्ष, बिहियाँ थाना के नेतृत्व में बिहियाँ थाना के सशस्त्र बलों के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहिया हाईस्कूल ओभरब्रीज के पास से विभिन्न ब्रांड का 2592 पीस बोतल, कुल-927.36 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। इस संबंध में बिहिया थाना कांड सं0-264/24, दि0-23.08.2024, धारा-30 (ए) बिहार मद्यनिषेध उत्पाद संशोधन अधिनियम-2018 कांड दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।

गिरफ्तारी

(i) शैलेश कुमार पिता धर्मवीर प्रसाद, सा०-गवालविरा, थाना-बुराई पशुरा, जिला-नालंदा, (ii) वीर कुमार पिता राम प्रसाद यादव, सा०-सैदपुर, थाना-सालिमपुरा, जिला-पटना

Related posts

शराब के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार।

rktvnews

नई दिल्ली:जश्न-ए-जम्हूरियत: लोकतंत्र और हिंदुस्तानियत का उत्सव: इंद्रेश कुमार

rktvnews

छत्तीसगढ़:बस्तर फाइटर्स की कमांडों सुनैना ने गर्भावस्था के 7वें महीने तक की जंगल गश्त।

rktvnews

भोजपुर:बिहार केसरी डॉक्टर श्री कृष्णा सिंह की 136वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई!बिना जाति पाति को कंट्रोल किये भारत विश्व गुरु नहीं बन सकता:कुलपति प्रो शैलेंद्र कुमार चतुर्वेदी

rktvnews

जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने थल सेना प्रमुख का पदभार संभाला।

rktvnews

निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

rktvnews

Leave a Comment