RK TV News
खबरें
Breaking Newsसफलता की कहानी

मध्यप्रदेश:गृहणी बनीं लखपति बिजनेस वुमन।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश) 23 अगस्त।एक साधारण गृहणी, बिजनेस में ऐसे रम गई कि अब लोग उन्हें लखपति बिजनेस वुमन के रूप में जानते हैं। घर की चहार दीवारी ही उसका संसार था। दुनियादारी से बहुत ज्यादा सरोकारभी न था। हम भले-हमारा घर भला। पति के गुजर जाने के बाद बस यही दुनिया थी उनकी। पर अब ऐसा नहीं है।
बात हो रही है देवास जिले के चिड़ावद गाँव की कल्याणी भावना शिवहरे की। आर्थिक तंगहाली से उबरने का मन बनाकर भावना अपनी किस्मत को बदलने का संकल्प लेकर गाँव के आजीविका मिशन के कृष्णा स्व-सहायता समूह की सदस्य बन गयीं। भावना की किस्मत बदलने लगी। अपने परिवार की दस महिलाओं को जोड़कर उन्होंने एक समूह बनाया। समूह में भावना को सचिव बनाया गया। सभी महिलाओं ने सामूहिक अनुशासन दिखाया, तो भावना को ग्रामीण आजीविका मिशन से ऋण मिल गया। पहला ऋण 50 हजार रूपये मिला, तो घर की जमा पूंजी लगाकर भावना ने पहले से चल रहे एक रेस्टारेन्ट में निवेश किया। रेस्टारेन्ट चलाने में भाई ने मदद की। फिर दूसरा ऋण 20 हजार रूपये मिला, तो भावना ने अपने रेस्टॉरेन्ट को और भी बेहतर बना लिया। इसके बाद 75 हजार रूपये तीसरे ऋण के रूप में मिले, तो उसने एक राशन की दुकान शुरू कर ली। राशन की दुकान से भावना की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होने लगी।
भावना बताती हैं कि उसने आजीविका मिशन से बैंक सखी समूह की बारीकियां समझीं और कुछ प्रशिक्षण भी लिये हैं। उसे सरकार की सभी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। आयुष्मान कार्ड बनवाने के साथ भावना ने पीएम जनधन खाता खुलवाकर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना में अपना बीमा भी करवाया है।
स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद आजीविका मिशन से मिली राशन दुकान से भावना को करीब 10 हजार रुपये मासिक आय हो रही है। भाई की मदद से चल रहे रेस्टोरेन्ट से उन्हें महीने के 20 हजार रुपये मिल रहे हैं। भावना अब बकरी पालन व्यवसाय भी करना चाहती हैं, ताकि आर्थिक रूप से वह और मजबूत हो सके। साल में एक लाख रूपये से भी ज्यादा कमाने वाली भावना अब बेहद खुश हैं। वह उन जैसी अनेक महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिये कई स्व-रोजगार योजनाएं चलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का बार-बार आभार जताती हैं।

Related posts

देवघर:जिले में 25 जनवरी से चल रहे पलाश आजीविकोत्सव सरस मेला, 2026 का हुआ समापन।

rktvnews

कार व पिकअप की टक्कर मे महिला की मौत,पति व बच्चियों समेत चार जख्मी।

rktvnews

भोजपुर:अमेरिका कृषि समझौता रद्द करने और चार श्रम कोड कानून की वापसी को लेकर माले का सड़क जाम।

rktvnews

भोजपुर:शांति मेमोरियल ब्लड बैंक में भाजपा युवा मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर।

rktvnews

दरभंगा:स्टेट आईकॉन मैथिली ठाकुर का रोड शो 06 मई को दरभंगा में।

rktvnews

गढ़वा टाउन हॉल में 27 जून को मेगा रक्तदान शिविर, उपायुक्त करेंगे उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment