RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर:थार से दे रहे थे लूट को अंजाम, घंटों में हुए गिरफ्तार! पुरस्कृत होंगे पुलिसकर्मी।

RKTV NEWS/ आरा (भोजपुर)20 अगस्त।भोजपुर पुलिस ने ट्रक से रुपए की लूट के कांड में घटना घटित होने के महज दो घंटे के अंदर घेराबंदी कर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार बीती 19 अगस्त की देर रात्रि भोजपुर पुलिस को कोइलवर थाना अंतर्गत आरा छपरा मार्ग पर राजस्थान के ट्रक से थार गाड़ी में सवार अपराधियों द्वारा रुपए छीनने की सूचना प्राप्त हुई। जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की गई और थार गाड़ी सहित दो अपराधियों को पकड़ा शेष अपराधी अंधेरे का फायदा उठा भागने में सफल रहे। जिनकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूटे गए 19 हजार रूपए में से 2000 की बरामदगी की गई है शेष भागे अपराधियों के पास होने की बात बताई गई।

गिरफ्तारी

(i) लालू राय, पे० द्वारिका राय सा०-किशुनपुरा_थाना-गिद्धा, जिला-भोजपुर।

(ii) विक्की कुमार उम्र 25 वर्ष, पे० देवकुमार राय, सा०-कोल्हरामपुर थाना बड़हरा जिला भोजपुर

बरामदगी

(i) काला रंग का थार वाहन रजि०नं०-BR OHC 5980

(il) दो एंड्रायड मोबाईल

(iii) नगद दो हजार रूपया

(iv) चालक जबरा राम का ड्राईविंग लाईसेंस

Related posts

एक समावेशी पोप।

rktvnews

बिहार: दरभंगा:एशियन हॉकी चैंपियन ट्रॉफी (महिला)-2024 का ट्रॉफी गौरव यात्रा का दरभंगा में हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

4 श्रम कानून भारत के श्रमिकों की गुलामी का है दास्तवेज : सुदामा प्रसाद

rktvnews

चतरा:79वें स्वतंत्रता दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा में आयोजित मुख्य समारोह में उपायुक्त ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया।

rktvnews

जयपुर:सरस राजसखी राष्ट्रीय मेला 2025 की धूम : मेले में दिनभर उमड़ी भीड़ ,लाइव डेमो और कस्टमाइज़ेशन ज़ोन ने बढ़ाया सरस राजसखी मेले का आकर्षण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने ‘सदैव अटल’ पर अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment