RK TV News
खबरें
Breaking News

वैशाली: कलेक्ट्रेट केंपस और पुलिस लाइन, हाजीपुर में किया गया पालना घर का उद्घाटन।

RKTV NEWS/वैशाली (बिहार)18 अगस्त। शनिवार को मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत महिला एवं बाल विकास निगम तथा जिला प्रशासन के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट केंपस और पुलिस लाइन, हाजीपुर में पालना घर का उद्घाटन जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा तथा पुलिस अधीक्षक हर किशोर राय द्वारा फीता काटकर संयुक्त रूप से किया गया।
पालना घर में समाहरणालय और इसके आसपास में कार्यरत महिला एवं पुरुष कर्मियों/पदाधिकारियों के बच्चों को उनके कार्य अवधि में 6 माह से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को रखने की निशुल्क व्यवस्था की गई है।
जिला पदाधिकारी ने डीपीओ (आईसीडीएस) को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चों के लिए जो सामग्रियां होती है, उन्हें पालना घर में भी रखा जाए। बच्चों के लिए कम हाइट का बेड बनवाया जाए। आंगनबाड़ी सेविकाओं में से चयन कर बच्चों की देखभाल के लिए यहां उनकी प्रतिनियुक्ति की जाए।
समाहरणालय में कार्य करने वाली महिला अधिकारी और कर्मी दिन में एक बार यहां अवश्य विजिट करें।
जिला पदाधिकारी ने कहा की पालना घर खुलने से महिला कर्मी और पदाधिकारी अपने बच्चों की देखभाल से निश्चिंत होकर अपने कार्यालय कार्य का ससमय निष्पादन कर सकेंगे।
डीपीओ (आईसीडीएस) को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि इस समय-समय पालना घर का रखरखाव करते रहेंगे। यहां बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल और साफ सफाई की व्यवस्था रखें।
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन में पालना घर के उद्घाटन के अवसर पर कहा कि यहां कार्यरत महिला सिपाहियों के लिए पालना घर काफी उपयोगी साबित होगा।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शम्स जावेद अंसारी, एडीएम (आपदा) अरुण कुमार सिंह, जिला जन संपर्क पदाधिकारी नीरज, एसडीएम, हाजीपुर रामबाबू बैठा, डीएसपी (मुख्यालय) अबू जफर इमाम, डीपीओ (आईसीडीएस) प्रतिभा कुमारी गिरी तथा वन स्टॉप सेंटर के केंद्र प्रशासक प्रियंका कुमारी सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

Related posts

रोहतास: डीएम की अध्यक्षता में बियाडा, डेहरी औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त नेटवर्क समस्या को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

लोकसभा चुनाव के बाद आरएसएस की चुनावी रणनीति।

rktvnews

चतरा:छठ महापर्व के प्रथम अर्घ्य के पूर्व उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया इटखोरी प्रखंड के छठ घाटों का निरीक्षण।

rktvnews

सांसद सह केंद्रीय रक्षा एवम पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक संपन्न।

rktvnews

कैबिनेट ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की तीन प्रतिशत अतिरिक्त किस्त और पेंशनभोगियों को महंगाई राहत मंजूरी दी।

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित मंत्रिपरिषद के सदस्यों को दिलाई शपथ।

rktvnews

Leave a Comment