RK TV News
खबरें
Breaking News

नवादा: डीएम और डीडीसी ने किया रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में दीदी की रसोई का शुभारंभ।

RKTV NEWS/नवादा ( बिहार)18 अगस्त। आशुतोष कुमार वर्मा जिला पदाधिकारी, नवादा एवं दीपक कुमार मिश्रा उप विकास आयुक्त, नवादा ने शनिवार को रजौली अनुमंडलीय अस्पताल में दीप प्रज्वलित कर दीदी की रसोई का उद्घाटन किया। नारी शक्ति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड द्वारा संचालित दीदी की रसोई की शुरुआत की गई। इस रसोई से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों एवं उनके अटेंडेंट को शुद्ध, सुपाच्य एवं पौष्टिक भोजन काफी कम दर पर उपलब्ध कराया जाएगा ।
इंडोर मरीजों एवं उनके एक अटेंडेंट के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था होगी, जिसका भुगतान सरकार के द्वारा की जायेगी। मरीजों को नियमित मेनू के अनुसार भोजन दिया जायेगा।
जिला पदाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त ने जीविका दीदियों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया। जिलाधिकारी ने कहा कि जीविका दीदी की रसोई शुरू होने से मरीजों को खान-पान की बेहतर सुविधा मिलेगी। दीदी की रसोई खुलने से घर के जैसा खाना मिलेगा। उप विकास आयुक्त ने कहा कि दीदी के रसोई खुलने से मरीजों को पौष्टिक भोजन मिलेगा। जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक सिविल सर्जन नीता अग्रवाल ने बताया कि बिहार के सभी जिलों में सरकारी अस्पतालों में दीदी की रसोई संचालित है‌ । जीविका दीदी की रसोई से निर्धारित मेन्यु के अनुसार भर्ती मरीजों को नास्ता एवं खाना प्रतिदिन उपलब्ध कराया जाएगा।
इस अवसर पर सिविल सर्जन नीता अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी रजौली आदित्य कुमार पियूष, एलआरडीसी प्रमोद कुमार, अंचलाधिकारी मो0 गुफरान मजहरी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव झा, अनुमंडलीय अस्पताल प्रभारी उपाधीक्षक डॉक्टर दिलीप कुमार, जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार गिरि, जीविका के प्रबंधक नॉन फार्म टुनटुन कुमार साह, अधिप्राप्ति प्रबंधक प्रशांत कुमार, प्रबंधक-सामाजिक विकास संतोष कुमार, प्रबंधक स्वास्थ एवं पोषण दीपक कुमार, प्रखंड परियोजना प्रबंधक मनीष कुमार, जीविका एवं अस्पताल के कर्मी एवं दर्जनों जीविका दीदियाँ उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:खाद्य पदार्थो को सस्ते दामों पर एनसीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विशाल सिंह की विशेष पेशकश!आम लोगों को बहुत बड़ी राहत:युवा नेता अशोक शर्मा

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय स्वाभिमान दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्र रत्न महाराणा प्रताप स्मृति समारोह का किया शुभारंभ।

rktvnews

शिक्षकेतर कर्मचारी महासंघ के असहयोग से चौथे दिन भी विश्वविद्यालय का कार्य ठप्प!किए गए समझौता में मांगों को जल्द पूरा करें विश्वविद्यालय:चितरंजन प्रसाद सिंह

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवकरणीय ऊर्जा की संभावनाओं पर उद्योगपतियों के साथ की राउंड टेबल कांफ्रेंस।

rktvnews

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण 19 अप्रैल को पाटलिपुत्र खेल परिसर में करेगा एथेलेटिक्स खिलाड़ियों का चयन।

rktvnews

नवादा:प्रबंध निदेशक महिला एवं बाल विकास निगम-सह-सचिव, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग वंदना प्रेयसी पहुंची नवादा जिला।

rktvnews

Leave a Comment