RK TV News
खबरें
Breaking News

रोहतास: डीएम की अध्यक्षता में बियाडा, डेहरी औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त नेटवर्क समस्या को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक संपन्न।

RKTV NEWS/सासाराम ( रोहतास)12 जनवरी।आज जिलाधिकारी, रोहतास उदिता सिंह की अध्यक्षता में बियाडा, डेहरी औद्योगिक क्षेत्र में व्याप्त नेटवर्क समस्या को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक उद्योग वार्ता के दौरान उद्योगपतियों द्वारा की गई शिकायतों के आलोक में बुलाई गई थी, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र में मोबाइल एवं इंटरनेट नेटवर्क की गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया गया।
बैठक में बियाडा क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने बताया कि नेटवर्क की कमजोर स्थिति के कारण औद्योगिक गतिविधियों, डिजिटल भुगतान, संचार एवं प्रशासनिक कार्यों में निरंतर बाधा उत्पन्न हो रही है।
इस समस्या के समाधान हेतु जिलाधिकारी द्वारा बीएसएनएल, वोडाफोन आइडिया, जियो एवं एयरटेल कंपनियों के संबंधित अधिकारियों को बैठक में निदेशित किया गया। जिलाधिकारी ने सभी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे आपसी समन्वय स्थापित करते हुए बियाडा औद्योगिक क्षेत्र में नेटवर्क सुधार के लिए ठोस एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें।
जिलाधिकारी ने सभी कंपनियों को सात दिनों के भीतर नेटवर्क समस्या का समाधान प्रस्तुत करने एवं आवश्यक तकनीकी कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास के लिए निर्बाध संचार सुविधा अत्यंत आवश्यक है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि निर्धारित समय-सीमा में समस्या का समाधान सुनिश्चित किया जाए।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड के ऋषिकेश में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्र ‘कल्याण’ के शताब्दी अंक विमोचन समारोह को संबोधित किया।

rktvnews

चतरा:अवैध खनन, परिवहन व भंडारण के विरुद्ध चला जांच अभियान!बालू लोड दो ट्रैक्टर जप्त, वाहन चालक पर हुई प्राथमिकी दर्ज।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:आकांक्षी जिला पूर्वी सिंहभूम के केन्द्रीय प्रभारी सह संयुक्त सचिव, भारत सरकार ,महावीर प्रसाद ने अपने दौरे के दूसरे दिन शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों का किया अवलोकन।

rktvnews

बिहार: भोजपुर:राधा शरण सिंह मेमोरियल कप पर तापा एकादश का कब्जा।

rktvnews

भोपाल:फणीश्वर नाथ रेणु के ‘मैला आँचल और मारे गए गुलफ़ाम’ पर चर्चा।

rktvnews

देवर्षि नारद जंयती पर विश्‍व संवाद केंद्र द्वारा आयोजित किया गया पत्रकार पुरस्कार एवं सम्मान समारोह !अपने “स्व” की तलाश करें और उसके साथ खड़े हों : अमिताभ अग्निहोत्री

rktvnews

Leave a Comment