RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:छठ महापर्व के प्रथम अर्घ्य के पूर्व उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया इटखोरी प्रखंड के छठ घाटों का निरीक्षण।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)27 अक्टूबर।छठ महापर्व के प्रथम अर्घ्य के पूर्व आज उपायुक्त कीर्तिश्री एवं पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने इटखोरी प्रखंड क्षेत्र के छठ घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों पदाधिकारियों ने मां भद्रकाली मंदिर के समीप स्थित प्रमुख छठ घाट का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने घाट पर जलस्तर, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता एवं सुरक्षा मानकों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की जाएँ।इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी चतरा जहूर आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, तथा अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
मौके पर उपायुक्त कीर्तिश्री ने कहा कि जिला प्रशासन छठ महापर्व को लेकर पूरी तरह सतर्क एवं तैयार है। घाटों पर सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि संवेदनशील घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा गोताखोरों की टीम तैनात की गई है ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
उन्होंने जिलेवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील किया कि वे छठ पूजा के दौरान सुरक्षा निर्देशों का पालन करें और पर्व को शांति, स्वच्छता एवं श्रद्धा के साथ संपन्न करें। पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिले के सभी प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रकाश व्यवस्था, जलस्तर नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन तथा अन्य सुरक्षा बिंदुओं पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि श्रद्धालु निर्भय होकर पूजा-अर्चना कर सकें।

Related posts

बक्सर:एन.सी.सी कैडेटों ने दी ‘ए’ प्रमाण पत्र हेतु परीक्षा।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 03 अप्रैल 24

rktvnews

11 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

गोपालगंज:अनु0जाति एवं अनु0जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अन्तर्गत जिला सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

दिवंगत कवयित्री को समर्पित कविता:संवेदना के स्वर थी गायत्री सहाय

rktvnews

गणतंत्र के अमृत काल की उपलब्धि : बदलना एक ‘अधिकार संपन्न नागरिक’ का ‘लाथार्थी प्रजा’ में!

rktvnews

Leave a Comment