RK TV News
खबरें
Breaking News

उत्तराखंड: बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने मुख्यमंत्री से की भेंट ।

RKTV NEWS/देहरादून( उत्तराखंड)18 अगस्त।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आज शासकीय आवास पर बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक मैच तक पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को उनकी आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी खेलों में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। राज्य सरकार और प्रदेश की जनता आपके साथ है।
इस अवसर पर लक्ष्य सेन की माता निर्मला सेन एवं पिताजी के.डी सेन तथा उत्तराखण्ड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बी.एस मनकोटी उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: मनाई गई लोक नायक जयप्रकाश की 123 वीं जयंती।

rktvnews

बहराइच: धान की रिकार्ड पैदावार को ले सवाना सीड्स ने की किसान गोष्ठी।

rktvnews

स्वीप बागपत एप से जिले के मतदाता होंगे सशक्त, एक क्लिक पर मिलेगी जरूरी जानकारी।

rktvnews

उज्जैन:पहले चरण में 10 करोड़ से अधिक की लागत से मंगलनाथ मंदिर परिसर में किया जाएगा स्टोन क्लैडिंग का काम।

rktvnews

श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 11 दिवसीय विशेष अनुष्ठान! विभिन्न तीर्थस्थलों का किया दौरा और विभिन्न भाषाओं में रामायण का पाठ सुना।

rktvnews

मिसाइल सह गोला बारूद (एमसीए) बार्ज नौका एलएसएएम 10 (यार्ड 78) का जलावतरण।

rktvnews

Leave a Comment