RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शैक्षिक डिजिटल बस का किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश)15 अगस्त।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान भोपाल के लाल परेड ग्राउंड से शैक्षिक डिजिटल बस का शुभारंभ किया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने डिजिटल बस की कार्यप्रणाली को जाना और छात्रों से संवाद भी किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली में डिजिटल बस छात्रों के लिये उपयोगी साबित होगी।
राज्य शिक्षा केंद्र की सहयोगी संस्था एसआरएफ फाउंडेशन द्वारा संचालित डिजिटल बस में 20 कम्प्यूटर के साथ इंटरनेट की सुविधा भी है। डिजिटल बस विद्यालयीन छात्रों को स्मार्ट शिक्षा कार्यक्रम के तहत विषय आधारित जानकारी उपलब्ध करायेगी। छात्रों को स्मार्ट शिक्षा प्रदान करने डिजिटल बस राजधानी भोपाल के चयनित विद्यालयों में निरंतर भ्रमण करेगी। डिजिटल बस शुभारंभ अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी एसआरएफ फाउंडेशन के पदाधिकारी और विद्यार्थी मजूद रहे।

Related posts

इस्पात मंत्रालय के सचिव ने आरआईएनएल, विशाखापत्तनम की अपनी पहली यात्रा के दौरान आरआईएनएल समूह को उनके प्रयासों के लिए बधाई दी।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद बिहार गौरव उद्यान” (वेस्ट-टू-वंडर थीम पार्क) का शिलापट्ट अनावरण कर शिलान्यास किया।

rktvnews

हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी अमर है : मुख्यमंत्री

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई दिव्यांग मतदाताओं की सुगम भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु जिला स्तरीय निगरानी समिति की बैठक, सुगम मतदान कराने को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:”सभी के लिए स्वतंत्रता, समानता और न्याय” के तहत विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर ने मंडल कारा में आयोजित की जागरूकता शिविर।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 03 जुलाई 25

rktvnews

Leave a Comment