RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राजभवन में किया ध्वजारोहण।

RKTVNEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)15 अगस्त।राष्ट्रीय उत्सव स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में गरिमामय समारोह आयोजित हुआ। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने समारोह में ध्वजारोहण किया। खुले आकाश में तिरंगे गुब्बारे उड़ाकर स्वतंत्रता का जश्न मनाया। समारोह में पुलिस बैंड ने राष्ट्र धुन का वादन किया। राज्यपाल श्री पटेल ने राजभवन सचिवालय के अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ तिरंगे गुब्बारे खुले आकाश में मुक्त किये। बच्चों एवं कर्मचारियों को मिष्ठान का वितरण किया। उल्लेखनीय है कि राज्यपाल मंगुभाई पटेल आज मध्यप्रदेश की सुप्रसिद्ध हस्तशिल्प कला “चंदेरी के बने हुए वस्त्र का साफा” धारण कर राजभवन के स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल हुए।
राजभवन के स्वतंत्रता दिवस समारोह में राज्यपाल के प्रमुख सचिव मुकेश चंद गुप्ता, सदस्य सचिव जनजातीय प्रकोष्ठ अमरपाल सिंह, राज्यपाल के अपर सचिव उमाशंकर भार्गव, परिसहाय द्वय श्री शशांक, अतुल शर्मा, विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी अरविन्द पुरोहित, विशेष सहायक विपुल पटेल, नियंत्रक हाउस होल्ड शिल्पी दिवाकर, सुरक्षा अधिकारी इंद्रजीत सिंह चावड़ा, जनजातीय प्रकोष्ठ के सदस्य सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर: डीएम ने “Disaster Risk Public Awareness Program” के अंतर्गत प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

भोजपुर:समाजवादी चिंतक डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की 114 वीं जन्मोत्सव पर माल्यार्पण कर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि ।

rktvnews

भोजपुर:महिलाओं की उड़ान के नए-नए आयाम को देखकर गदगद हुए बिल एंड मिलिंडा गेट्स फ़ाउंडेशन के सीनियर प्रोगाम ऑफिसर अंजनी कुमार सिंह

rktvnews

इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना कि समीक्षा बैठक आयोजित!एडीएम ने समय पर भुगतान करने के दिए निर्देश।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गाजा में शांति स्थापना के लिए अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के नेतृत्व का स्वागत किया।

rktvnews

राहु केतु’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर देखिए 19 अप्रैल, रात 8 बजे, सिर्फ ज़ी सिनेमा पर

rktvnews

Leave a Comment