RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बोर्ड ,निगम के गठन में पासमांदा मुसलमानों को जगह ना मिलने से मायुसी

पटना /बिहार 28जुलाई।आज ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैश रजिस्टर्ड के जनरल सेक्रेटरी मोहम्मद मुमताज कुरैशी ,डॉक्टर मोहम्मद अरशद कुरैशी, मुन्ना कुरैशी ,मोहम्मद चामू कुरैशी, मोहम्मद इफ्तिखार कुरैशी मोहम्मद फिरोज कुरैशी इत्यादि कुरैशी नेताओं ने प्रेस बयान जारी कर कहां की बिहार में सरकार द्वारा बोर्ड निगम का गठन किया है जिसमें बड़ी आबादी वाली पासमांदा (कुरैशी) बेरादरी को नजरअंदाज किया जाना ठीक नहीं है।
कुरैशी नेताओं ने कहा कि पूरे देश में ऑल इंडिया लेवल पर दो ही 3 रजिस्टर्ड मुस्लिम संगठन है जो पासमांदा समाज के हित में काम कर रहे हैं ,जिसमें हमारी कुरैशी बेरादरी ऑल इंडिया जमीअतुल कुरैश के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब हाजी सिराजुद्दीन कुरैशी सहाब हैं पूरा मुल्क ही नही दुनिया उन्हें जानती है नेताओ ने कहा कि बिहार में कुरैशी बेरादरी अत्यंत पिछड़ी जाति मे आती है।आजादी के बाद से आज तक किसी दल ने चुनाव में टिकट देने का काम नहीं किया है जिससे कुरैशी बेरादरी को राजनीतिक रूप से अछूत बनाने का काम किया गया है, फिर भी ईमानदारी पूर्वक देश एवं राज्य हित में कुरैशी बेरदारी पूरे बिहार में महागठबंधन को वोट देती आई है।
वर्ष 2005 में कुरैशी बेरादरी के लोग बिहार में घर घर घूम कर वोट दिला कर जनाब नीतीश कुमार जी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाया था। उसके बाद भी आज तक इमानदारी पूर्वक कुरैशी समाज वोट दे रहा है।
माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने बिहार के एक कुरैशी समाज के नेता को को 15 सूत्री निकाती प्रोग्राम का अध्यक्ष बनाया था जिसका कार्यकाल खत्म होने के बाद फिर दोबारा किसी कुरैशी बेरादरी के नेता को बोर्ड निगम में जगह नहीं दी गई।
नेताओं ने कहा कि बिहार में बन रहे बोर्ड निगम में कुरैशी बेरादरी के नेताओं को राजनीतिक हिस्सेदारी नहीं दी जाती है तो कुरैशी बेरादरी 2024 लोकसभा एवं 2025 बिहार विधानसभा के होने वाले चुनाव में के वक़्त मजबूरी के तहत कोई और फैसला लेने के लिए आज़ाद होगा ,नेताओं ने बिहार सरकार मैं महागठबंधन के शीर्ष नेताओं से कुरैशी बेरादरी के लोग को भी बोर्ड निगम के जगह देने की मांग किया है।

Related posts

राजस्थान:सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

rktvnews

दुमका में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 का शुभारंभ।

rktvnews

नारनौल:जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने नागरिकों से अपने मत का प्रयोग करने की अपील।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) ने चाकुलिया नगर पंचायत में निर्वाचन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

rktvnews

भोजपुर:रघुनाथपुर स्टेशन ट्रेन घटना पर सर्जन डॉक्टर विकास…….

rktvnews

Leave a Comment