
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)21 जनवरी।आज बिल एंड मिलिंडा गेट्स फ़ाउंडेशन के सीनियर प्रोगाम ऑफिसर अंजनी कुमार सिंह एवं प्रगति कुमारी ने भोजपुर जिले के कोइलवर प्रखंड में जीविका द्वारा चल रही विभिन्न गतिविधियों का भ्रमण किया।
सबसे पहले उन्होने विभिन्न स्टॉल के माध्यम से मुख्यमंत्री रोजगार योजना की लाभार्थियों द्वारा चलायी जा रही शृंगार दुकान, चूड़ी दुकान , भोजपुरी पेंटिंग , जुत्ता-चप्पल निर्माण, आर्टिफ़िश्यल ज़्वेलरी इत्यादि के स्टॉल के अवलोकन किया।इसी स्थान विभिन गतिविधियों पशु सखी मॉडल, कृषि उद्यमी मॉडल, एवं स्वास्थ्य व पोषण गतिविधि को दिखाया गया।
इसके बाद जानकी जीविका संकुल स्तरीय संघ द्वारा कुल्हडिया में विद्यार्थियों के लिए चलायी जा रही सामुदायिक पुस्तकालय सह करियर विकास केंद्र का भ्रमण किया एवं उसमें पढने वाले युवाओं से पुस्तकालय में मिलने वाले सुविधाओं के बारे में बात किया।उन्होने बताया की ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जीविका द्वारा सामुदायिक पुस्तकालय सह कैरियर विकास केंद्र के स्थापना की पहल काफी सराहनीय है और यह जीविका दीदियों के बच्चों के सपनो को नई उडान दे रहा है।
उसके बाद वे राजापुर, कोइलवर में कृष्णा जीविका ग्राम संगठन द्वारा संचालित किरण देवी के ग्राहक सेवा केंद्र का भ्रमण किया एवं इस केंद्र से ग्रामीणों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना।इसके बाद कोइलवर प्रखंड के जमालपुर में शक्ति संकुल स्तरीय संघ का भ्रमण किया जहाँ महिलाओं ने उस संकुल स्तरीय संघ द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया।
इसके बाद वह पचैना बाज़ार में सतत जीविकोपार्जन योजना की लाभार्थी रीता देवी व ललिता देवी के घर जाकर उनके क्रियाकलाप को विस्तार से जाना।
इसके बाद उन्होंने बिहार राज्य मानसिक आरोग्य एवं सहबद्ध संस्थान परिसर में जानकी जीविका महिला स्टिचिंग प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित सिलाई घर का भ्रमण किया।यहाँ उन्होंने जीविका दीदियों द्वारा आंगनवाडी केंद्र के छात्र-छात्राओं के लिए तैयार किये जा रहे स्कूल ड्रेस का अवलोकन किया एवं इस गतिविधि से जीविका दीदियों को हो रहे आर्थिक लाभ के बारे में विस्तार से जाना।दीदियों ने उन्हें बताया की इस सेंटर हेतु 350 दीदियों को प्रशिक्षित किया गया है जिसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाना है।
इसके बाद उन्होंने इसी अस्पताल परिसर में शक्ति जीविका महिला संकुल स्तरीय संघ द्वारा संचालित शक्ति दीदी की रसोई का भ्रमण किया।
इस अस्पताल में दीदी की रसोई द्वारा प्रतिदिन लगभग 150-180 भर्ती मरीजों को सुबह का नाश्ता एवं तीन वक़्त का खाना नियमित रूप से दिया जाता है।इसके अलावा यहाँ के कैंटीन में अस्पताल के कर्मी एवं मरीजो के परिजन के लिए भी नास्ता-खाने की व्यवस्था है | शक्ति दीदी की रसोई की कार्यप्रणाली राज्य मिशन निदेशक ने काफी सराहना किया।
इसके बाद उन्होंने इसी परिसर में जानकी जीविका महिला स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, चांदी, कोइलवर द्वारा संचालित जानकी कायाकल्प हाउसकीपिंग एवं लौंड्री द्वारा इस अस्पताल एवं इसके परिसर की साफ़-सफाई के क्रिया-कलाप को विस्तार से जाना।इस संस्थान द्वारा अस्पताल के कुल 12349 वर्गफीट के परिसर एवं 143 शौचालयों की सफाई प्रतिदिन तीन बार नियमित रूप से किया जाता है |
इस भ्रमण के दौरान जिला परियोजना प्रबंधक वरुण कुमार तथा जिला एवं प्रखंड स्तरीय जीविका कर्मी मौजूद थे।
