RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में जिले के विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं की हुई समीक्षा!आम जन के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को एक सितम्बर के बाद खोलने का दिया निर्देश।

चतरा/झारखंड 25 अगस्त।उपायुक्त अबु इमरान की अध्यक्षता में देर शाम गोपनीय कार्यालय में जिले में संचालित विकास योजनाओं व जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की गई।
बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना, आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित योजना, समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत संचालित योजना, कल्याण विभाग, समाजिक सुरक्षा, जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट मद से संचालित योजना, भेड़ी फार्म, समेत अन्य कि समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
भेड़ी फार्म में चल रहे सौंदर्यीकरण एवं निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए तय समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने का निर्देश कार्यकारिणी एजेंसी को दिया। साथ ही सुरक्षा के दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा, कंट्रोल रूम, गार्ड की उपलब्धता निश्चित रूप से हो यह सुनिश्चित किया जाय।
जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट अंतर्गत स्वीकृत, पूर्ण, अपूर्ण योजनाओं की समीक्षा करते हुए उन्होने स्वीकृत एवं अपूर्ण सभी योजनाओं को समय सीमा के अंदर पूर्ण कराने का निर्देश दिया। साथ ही वैसी योजनाएं जो पूर्ण हो चुकी है उसे संबंधित विभाग को हैंडओवर किया जाय।
जिला समाज कल्याण पदाधिकारी चतरा द्वारा जानकारी दी गई कि वर्तमान में समाज कल्याण विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री मात्रृत्व वंदना योजना का पोर्टल माह मार्च के बाद संशोधित पोर्टल खुला है। जिसमें गर्भवती महिलाओं एवं द्वितीय संतान बेटी होने पर लाभान्वित करने हेतु ऑनलाइन इंट्री पोर्टल पर करायी जा रही है। साथ ही पोषण ट्रैकर ऐप पर सभी योग्य लाभुकों का प्रविष्टि एवं अन्य इंडीकेटरों का प्रविष्टि करायी जा रही है। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत प्रथम चरण में प्राप्त आवंटन के विरूद्ध 9838 लाभुकों को योजनाओं से अच्छादित किया गया है तथा वर्तमान में अतिरिक्त आवंटन प्राप्त है जिसका आवेदन प्राप्त कर स्वीकृति की कार्रवाई की जा रही है।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण को लेकर निर्देशित किया गया कि अपूर्ण आवास योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शतप्रतिशत पूर्ण कराएं।
जिला आपूर्ति कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि यह सुनिश्चित करें कि कार्डधारकों के बीच समय समय पर राशन का वितरण किया जाय। सामाजिक सुरक्षा विभाग अंतर्गत पेंशन की स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्देशित किया गया कि समय समय पर पेंशनधारी के खाते में राशि दिया जाय।
आम जन के लिए जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम चतरा को एक सितम्बर के बाद तिथि निर्धारित करते हुए खोलने का निर्देश दिया गया।
उक्त बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी, निदेशक डीआरडीए अरूण कुमार एक्का, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी गौरांग महतो, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुरजमुनी कुमारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी तुषार रॉय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विशेष प्रमण्डल चतरा सुरेश राम उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : नई औद्योगिक नीति के रूप में निवेशकों के लिए छत्तीसगढ़ में खुला रेड कारपेट: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

rktvnews

इंदौर:केंद्रीय गृह मंत्री शाह और मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने इंदौर के पितरेश्वर हनुमान मंदिर में किया दर्शन-पूजन।

rktvnews

बिहार:नगर निकायों के पदाधिकारियों का स्थानांतरण।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने सहयोग हेल्पलाइन नंबर एवं पोर्टल का किया लोकार्पण।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भारतीय रिजर्व बैंक की 90वीं वर्षगांठ के समापन समारोह में भाग लिया।

rktvnews

जिला पदाधिकारी बक्सर अंशुल अग्रवाल के द्वारा बक्सर अनुमंडल अंतर्गत बाढ़ प्रवण क्षेत्र का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment