आरा/भोजपुर 10 दिसंबर।लोजपा(रा)भोजपुर जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान के नेतृत्व में जिले के सभी गांवों में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है,उसी क्रम धनुपरा आरा में लेबर सेल नेता सुरेंद्र पासवान की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमे सैकड़ों लोगो ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। धनुपरा ग्रामीण जनता ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बिहार फर्स्ट,बिहारी फर्स्ट विजन से प्रभावित हो कर लोग पार्टी से जुड़ रहे है। जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने कहा कि हमारी पार्टी समाज के सभी वर्गों के हित की बात करती है तथा भारत में बिहार को सम्मान ,बिहारियो को सम्मान दिलाने की बात करती है तथा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री चिराग पासवान जी बिहार को फर्स्ट, बिहारियो को फर्स्ट करने में लगे है और बिहार के मुखिया नीतीश कुमार जी सदन में महिलाओ एवम दलित नेताओं पर अभद्र टिप्पणी कर देश में बिहार को बदनाम करने एवं शर्मशार करने में लगे है। बिहार में उद्योग धंधा चौपट है,सिर्फ में जात पात ,दलित महादलित,पिछड़ा अति पिछड़ा करने में लगे है किसी का हित करने वाले नही है,सिर्फ उन्हें अपनी कुर्सी की चिंता है। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संतोष पासवान ने कहा कि पूरे बिहार में पार्टी जिला से बूथ स्तर तक काम कर रही है।ऐसा कोई वार्ड मुंहल्ला नही है जहा हमारी पार्टी का संगठन नही है। अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मनोज कुमार पासवान ने कहा कि बिहार के गरीब अब जग चुके है,सरकार की नाकामी को लोग जान चुके है,नीतीश कुमार ने पिछले चुनाव में घोषणा किया था की गरीब दलितों की हत्या होने पर सरकारी नौकरी देंगे लेकिन यह सिर्फ चुनावी जुमला ही बनकर रह गया।बिहार के दलितों को हत्या नही,सुरक्षा की ग्रांटी चाहिए। लालू जी और नीतीश जी की सरकार में सबसे अधिक हत्या दलितों की हुई है,इससे निजात पाने के लिए सरकार बदलना होगा,चिराग सरकार लाना होगा।
लेबर सेल के नेता सुरेंद्र पासवान ने कहा कि आज धनुपरा के सैकड़ों लोगो ने लोजपा रामविलास की सदस्यता लेकर चिराग पासवान जी के हाथो को मजबूत किया है। उदवंतनगर प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद एवम जिला मीडिया प्रभारी संजू पासवान ने सुरेंद्र पासवान द्वारा सदस्यता अभियान चलाने पर धन्यवाद दिया है। पार्टी की सदस्यता लेने वालो में हरेंद्र सिंह,मोहन राम,अमरजीत पासवान, मानदेव बिंद,विनोद बिंद, सूरज शर्मा,चांद देव बिंद,धरीक्षण राम,सोनू कुमार राजेंद्र बिंद,संजीत कुमार आदि सैकड़ों लोग शामिल थे।

