RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

बंगाल पंचायत चुनाव में हुई हिंसा और मौतों पर भाजपा भोजपुर प्रवक्ता राजेश सिंह और जिलाध्यक्ष दुर्गा राज समेत अन्य ने की निंदा।

जिलाध्यक्ष दुर्गा राज और प्रवक्ता राजेश सिंह

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह) 08 जुलाई।आज पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान राज्य के विभिन्न इलाकों में बड़े पैमाने पर हो रही हिंसा ,कई लोगो की मौतें,आगजनी ,बमबारी,हुई मौतों में भाजपा , टीएमसी और सीपीएम के कार्यकर्ता शामिल है।आज चुनाव के दौरान जो हिंसा की तस्वीरें सामने आई है वो हैरान करने वाली है।
बड़े पैमाने पर हो रही हिंसा और हत्याओं पर भाजपा भोजपुर के जिला प्रवक्ता और अध्यक्ष ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर इसकी निंदा की है और राज्य की सरकार पर सवालियां निशान खड़ा करते हुए कहा है की बंगाल चुनाव मे भारी हिंसा आज जो देखने को मिला उससे स्पष्ट हो चुका, बंगाल में सरकार नाम की चीज नहीं है। लोगो मे भय का माहौल है। उपद्रवियों पर सरकार मेहरबान है और उन लोगों के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं होना यह दर्शाता है कि बंगाल में उपद्रवियों की चल रही हैं सरकार की नहीं। जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ने कहा की जिस प्रकार से आज बूथ लूटा गया बैलट बॉक्स तोड़ा गया।

चुनाव के दौरान खुलेआम कट्टे से फायरिंग करता युवक (सौजन्य सोशल मीडिया)

खुलेआम बम और गोलियां चली आम मतदाता डरा व सहमा हुआ है।जिस प्रकार बंगाल भाजपा अध्यक्ष के ऊपर जानलेवा हमला किया गया यह दर्शाता है की बंगाल में अब कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा की टीएमसी सत्ता के लिए सारे हदें पार करने पर उतारू है।
अपने निंदनीय बयान में जिलाध्यक्ष दुर्गा राज जिला प्रवक्ता राजेश सिंह ने कहां कि आज जिस प्रकार से खुलेआम बम और कट्टा लेकर टीएमसी के गुंडे मतदान केंद्र पर तांडव मचाते रहे यह लोकतंत्र की हत्या है जो बिना सरकार के सहयोग से नहीं हो सकता।आज के बंगाल पंचायत चुनाव में हुई हिंसा की निंदा करने वालों में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष अंगद सिंह, उपाध्यक्ष अखिलानंद ओझा, धीरेंद्र सिंह, महामंत्री राकेश सिंह, नरेंद्र तिवारी ,पूनम कुशवाहा उदय प्रताप सिंह ,प्रेम पंकज ललन, किरण पासवान, अजीत कुमार गुप्ता, नवीन प्रकाश ,विनय सिंह, संतोष तिवारी संतोष सिंह, धीरज सिंह ,नीलेश जैन अजय सिंह आदि नेता शामिल हैं।

Related posts

भोजपुर:5 दिवसीय जिलास्तरीय विधालय खेल प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

हनुमानगढ़:नगर परिषद आयुक्त ने किया अन्नपूर्णा रसोइयों का निरीक्षण।

rktvnews

राष्ट्रपति राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा आयोजित मानवाधिकार दिवस समारोह में शामिल हुईं।

rktvnews

कर्मचारी पेंशन योजना 1995 में संशोधन किया गया है, जिससे 6 महीने से कम सेवा वाले सदस्यों को निकासी का लाभ प्रदान किया जा सके; संशोधन से प्रत्येक वर्ष कर्मचारी पेंशन योजना के 7 लाख से अधिक सदस्यों को लाभ मिलेगा।

rktvnews

राजस्थान धरोहर संरक्षण प्राधिकरण के अध्यक्ष ने चित्तौड़गढ़ में किया महंगाई राहत कैंप का निरीक्षण।

rktvnews

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने ज्यूरिख यात्रा के पहले दिन डब्ल्यूटीओ के महानिदेशक, भारतीय प्रवासियों और संभावित निवेशकों से मुलाकात की।

rktvnews

Leave a Comment