RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन।

जिले के सभी दस प्रखंडो के 194 पंचायतों में 11 नवंबर से 15 नवंबर तक विशेष कार्यक्रमों का होगा आयोजन: उपायुक्त
झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर जिले में 11 नवंबर को होगा रन फोर झारखंड।

जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर झारखंड@25 की थीम पर होंगे विविध कार्यक्रम।
सोशल मीडिया पर चलाया जाएगा हैशटैग अभियान।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)09 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में आज झारखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के सफल एवं भव्य आयोजन को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे कार्यक्रम की तैयारियों एवं जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम, गृह प्रवेश व परिसंपत्तियों के वितरण से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व उचित दिशा निर्देश दिया गया।
इसके अलावा बैठक के दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा जानकारी दी गई की झारखण्ड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में इस वर्ष झारखण्ड@25 थीम पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। 11 नवंबर से 15 नवंबर तक जिला, प्रखंड व पंचायत स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में संबंधित अधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रम को लेकर ससमय सभी तैयारियों को सुनिश्चित कर लें।

झारखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

झारखण्ड राज्य स्थापना के अवसर पर 11 नवम्बर से 15 नवम्बर तक राज्य स्तर पर प्रस्तावित गतिविधियों के अनुरूप जिले में जिले में परिसंपत्तियों का वितरण, पौधरोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेलकूद एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। 11 नवंबर को रन फोर झारखंड का आयोजन किया जायेगा। साथ ही प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जायेगा।12 नवंबर को “सुबह-ए-झारखंड” चिन्हित स्थलों पर पारंपरिक नृत्य 13 नवंबर को “नो योर टूरिस्ट पैलेस” कार्यक्रम के अंतर्गत साइकिल रैली का आयोजन किया जाएगा। साथ ही जिले के प्रमुख पर्यटन स्थलों का व्यापक प्रचार-प्रसार पोस्टर, बैनर, एवं पंपलेट के माध्यम से किया जाएगा। 15 नवंबर को मुख्य समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं एवं उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर Jharkhand@25 थीम पर जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में चित्रकला, कविता, भाषण एवं अन्य सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में पारंपरिक नृत्य, नाटक एवं संगीत का प्रदर्शन किया जाएगा। जिलास्तर पर विकास मेला का आयोजन किया जाएगा। विकास मेला में सरकार की कल्याणकारी योजना की जानकारी आमजनों को देने हेतु विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाया जाएगा। साथ ही लाभुको को परिसम्पति वितरित की जाएगी। आगे बैठक के दौरान सोशल मीडिया कैम्पैन से जुड़ी जानकारी दी गई, जिसके माध्यम से सोशल मीडिया साइट्स जैसे फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम आदि पर #25YearsOfJharkhand, #JharkhandSilverJubilee, #ProudOfJharkhand, #JharkhandRising हैशटैग के साथ पोस्ट किया जायेगा।
इस दौरान उपरोक्त के अलावा उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, संबंधित कार्यपालक अभियंता, सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, डीपीएम जेएसएलपीएस, डीएमएफटी की टीम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित विभाग के पदाधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

रायपुर : ‘जोहार तिरंगा‘ कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

गुजरात के केवड़िया में आयोजित क्षेत्रीय बैठक में महिला एवं बाल विकास में केंद्र-राज्य समन्वय के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।

rktvnews

PK ने अशोक चौधरी पर फिर साधा निशाना, बोले – उनको जनता में आकर 200 करोड़ की संपत्ति का ब्यौरा देना चाहिए, जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार भी उनसे यही मांग कर रहे हैं।

rktvnews

भोपाल:पीएमएफएमई योजना से प्रेमलता गृहिणी से बनी सफल उद्यमी।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने महाराष्ट्र के मुंबई में 29,400 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

rktvnews

बिहार निर्माता डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा की 152वीं जयंती आयोजित!डॉ सच्चिदानंद सिन्हा को उनके योगदान के लिए सम्मान नहीं मिलना शर्मनाक: पूर्व प्राचार्य प्रो सच्चिदानंद सहाय

rktvnews

Leave a Comment