RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक ‘मन की बात‘ – मुख्यमंत्री

जयपुर/राजस्थान 28 जनवरी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को “मन की बात“ के 109वें एपिसोड में देशवासियों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन के साथ मुख्यमंत्री निवास पर संबोधन को सुना।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कार्यक्रम हमेशा ही प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रेरणादायक व सकारात्मकता को बढ़ावा देने वाला होता है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘‘मन की बात‘‘ में स्वच्छता और अंगदान का संदेश भी दिया है। हमें भी मिलकर उनके मार्गदर्शन में प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान निरंतर चलाना चाहिए। साथ ही, अंगदान के प्रति भी जागरूकता फैलानी चाहिए।
श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी 29 जनवरी, 2024 को सुबह 11 बजे विद्यार्थियों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा‘ करेंगेे। श्री शर्मा ने प्रदेश के विद्यार्थियों से इस चर्चा में जुड़ने का आह्वान किया।

Related posts

मोदी जी, आपका डंका पिटते-पिटते यह भद कैसे पिटने लगी?

rktvnews

फरीदाबाद:युवाओं के लिए नौकरी के सवाल पर बचती है भाजपा: पं. जगजीत शर्मा

rktvnews

छत्तीसगढ़ : बगिया में बच्चों संग मुख्यमंत्री ने मनाई रंगों की होली।

rktvnews

पशु स्वास्थ्य सशक्तिकरण समिति ने पशु स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत करने में प्रगति की समीक्षा की।

rktvnews

चतरा:जिले के मतदाताओं के लिए आगामी 25 जुलाई को पूरे जिले में #NaamJancho अभियान चलाया जायेगा।

rktvnews

22 अगस्त 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

Leave a Comment