RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:नशीले पदार्थों के विरुद्ध राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ।

उपायुक्त ने तीन एलईडी प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, दिलाई नशामुक्ति की शपथ।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)15 जून।नशीले पदार्थों के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक करने एवं नशामुक्त झारखंड के संकल्प को साकार करने की दिशा में आज समाहरणालय परिसर, चतरा में राज्यव्यापी जनजागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रवि आनंद ने तीन एलईडी प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई।

मुख्यमंत्री झारखंड सरकार हेमंत सोरेन के निर्देशानुसार 15 जून से 26 जून 2026 तक संचालित होने वाले इस विशेष अभियान के तहत सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, चतरा द्वारा तैयार तीनों एलईडी प्रचार रथ जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के संबंध में व्यापक जनजागरूकता फैलाएंगे। रथों के माध्यम से आमजन, विशेषकर युवाओं को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रवि आनंद ने कहा कि नशीले पदार्थ न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करते हैं, बल्कि परिवार एवं समाज की खुशहाली के लिए भी गंभीर चुनौती बनते हैं। उन्होंने कहा कि नशामुक्त समाज का निर्माण केवल प्रशासनिक प्रयासों से संभव नहीं है, बल्कि इसके लिए सामूहिक जनभागीदारी एवं सामाजिक जागरूकता आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा समाज में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
इस दौरान उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने नशामुक्ति की शपथ लेते हुए स्वयं नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।
अभियान के दौरान एलईडी प्रचार रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर नशे के दुष्परिणामों, स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों तथा नशामुक्त जीवन के महत्व से संबंधित संदेशों का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। इसके माध्यम से लोगों को स्वस्थ, जागरूक एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, जिला नजारत शाखा प्रभारी विनय कुमार, जिला योजना पदाधिकारी शिशिर पंडित, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद, डीएसपी मुख्यालय सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

महाकुंभ में बुजुर्गों की आस्था का सम्मान, प्रशासन करा रहा संगम स्नान,समाज कल्याण विभाग की विशेष पहल, महाकुंभ में अब तक 600 से अधिक बुजुर्गों ने किया पुण्य स्नान।

rktvnews

झारखंड: चतरा: उपायुक्त रमेश घोलप ने सपरिवार किया मतदान,मतदान हेतु मतदाताओं से की अपील।

rktvnews

भोजपुर: आरा में बसंतोत्सव पर निकली हनुमान जी की शोभा यात्रा, सैकड़ो श्रद्धालु हुए सम्मिलित।

rktvnews

चतरा :मुख्यमंत्री के चतरा आगमन को लेकर उपायुक्त अबु इमरान ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा!मौके पर उपस्थित अधिकारियों को ससमय तैयारी पूर्ण करने का दिया निर्देश।

rktvnews

खैरागढ़:विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को दिलाई गई एंटी रैगिंग एवं नशामुक्ति की शपथ।

rktvnews

मणिपुर चीरहरण कांड सरकार तथा भारतीय समाज के लिए शर्मनाक घटना।

rktvnews

Leave a Comment