RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : मोटरसाइकिल पर शराब के साथ एक शराब धन्धेबाज गिरफ्तार! करनामेपुर पुलिस ने भेजा जेल।

मोटरसाइकिल मे रखे शराब के साथ एक गिरफ्तार

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)15 जून। रविवार को भोजपुर जिले के करनामेपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल पर शराब लेकर जा रहे एक शराब धंधेबाज को दबोच लिया। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ भीमपट्टी काली मंदिर के पास से एक मोटरसाइकिल पर शराब लेकर जा रहे एक शराब धन्धेबाज को दबोच लिया। शराब धन्धेबाज अजय गुप्ता मोटरसाइकिल के डिक्की मे शराब रखकर ले जा रहा था कि रास्ते मे पुलिस की गिरफ्त मे आ गया। पुलिस ने उसके पास से 55 पीस अंग्रेजी शराब बरामद किया। पुलिस ने उसके पास से रॉयल स्टैग व्हिस्की 750 एम एल का 4 पीस 3 लीटर, रॉयल स्टैग व्हिस्की 375 एम एल का 20 पीस 7.50 लीटर, 8 पीएम फ्रूटी 180 एम एल का 19 पीस 3.42 लीटर और आफ्टर डार्क ब्लू 180 एम एल का 12 पीस 2.16 लीटर बरामद किया। बरामद शराब की कुल मात्रा 16.08 लीटर है। इस संबंध मे करनामेपुर थाना मे कांड संख्या 54/26 दिनांक 13/6/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने शराब धंधेबाज अजय गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह उत्तर प्रदेश के बलिया जिला के बैरिया थाना क्षेत्र के बैरिया के स्व मोहन प्रसाद का पुत्र बताया जाता है।

Related posts

भोजपुर:विकास मित्र चयन से संबंधित बैठक आयोजित।

rktvnews

जिला स्तरीय दक्ष खेल प्रतियोगिता में जेजे कॉलेज अव्वल।

rktvnews

चतरा: रामनवमी पर्व को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी, सिमरिया के नेतृत्व में अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध छापामारी।

rktvnews

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह कल 28 मई से 30 मई, 2023 के बीच नाइजीरिया का दौरा करेंगे, जहां वे नव निर्वाचित राष्ट्रपति श्री बोला अहमद टीनूबू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे

rktvnews

नई दिल्ली:हम सब हिंदुस्तानी, आतंकवाद शैतानियत है – नशामुक्त भारत हमारा लक्ष्य : इंद्रेश कुमार

rktvnews

तमिलनाडु में आये प्रलयकारी बाढ़ पीड़ितों के लिए भाकपा-माले ने आरा में अभियान चला किया राहत कोष इकट्ठा।

rktvnews

Leave a Comment