RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

स्वच्छता व जागरूकता के लिए विनम्रता फाउंडेशन चला रही है मुहीम।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 04 जून। विनम्रता फाउंडेशन की ओर से महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने से लेकर महावारी की स्वच्छता तक जागरूक बनाने के लिए कार्य कर रही है। आज संदेश प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बारा गांव में लड़कियों के बीच महावारी,उसकी समस्या एवं निदान ऊपर उनकी माताओं ने भी साथ अनुभव साझा किया। वरिष्ठ सदस्य श्रीमती ममता सिन्हा ने बच्चियों को माहवारी के समय अधिक साफ-सफाई , खानपान पर जोर देते हुए उन्हें निडर और बेबाक रहने की सलाह दी। मृदुला सिन्हा ने स्कूल में छुट्टी ना मारने तथा व्यायाम करने और समस्याओं को घर की महिलाओं से साझा करने की बात पर जोर दिया। इससे डरने अथवा संकोच करने की जरूरत नहीं है। कोई आवश्यकता नहीं है। खुशबू स्पृहा ने बच्चियों को व्यायाम, योगासन के अलग-अलग आसन दिखाएं । दर्द में मीठा खाने चॉकलेट आदि खाकर भी अपने मूड को अच्छा किया जा सकता है,आराम करना भी जरूरी है। अभियान में लगभग 40 बच्चियां एवं उनकी मां थी जिन्हें एक सेनेटरी पैड, एक रबर बैंड और एक चॉकलेट देकर उनको प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में शकुंतला देवी, सुधीर कुमार, वेद प्रकाश सामवेदी, उत्कर्ष सिन्हा संस्कार कृष्ण, निर्लिप्त गौड़ माधुरी देवी, रचना, कुसुम, आशा, रीता आदि लोग वहां उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ने की गोवर्धन पर गौ पूजा।

rktvnews

दरभंगा:जल-जीवन-हरियाली अभियान को लेकर हुई समीक्षा बैठक।

rktvnews

उत्तराखंड: फिल्म निर्माता सुदीप्तो सेन एवं पटकथा लेखक कमलेश पांडेय ने की मुख्यमंत्री से भेंट।

rktvnews

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में “इंटरनेशनल कोर्स ऑन क्यूरेटरशिप एंड रीथिंकिंग कम्युनिटी एंगेजमेंट” का शुभारंभ।

rktvnews

पटना:बिहार के आंत्रप्रेन्योर्स को ब्रैंड बनाने के उद्देश्य से स्ट्रैटराइज़ कंसल्टिंग और सीआईएमपी-बीआईएफएफ ने एमओयू पर हस्ताक्षर किया।

rktvnews

फरीदाबाद:युवाओं के लिए नौकरी के सवाल पर बचती है भाजपा: पं. जगजीत शर्मा

rktvnews

Leave a Comment