
पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 15 जून। पटना के फतेहपुर स्थित एसआरपी कॉलेज मे मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान मे “प्रतिभा सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों पूर्व अध्यक्ष डॉ राजेंद्र प्रसाद राय, पूर्व प्राचार्य डॉ नवनीत सिन्हा तथा पूर्व प्राचार्य डा बैजनाथ सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह मे सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा, परिश्रम एवं उपलब्धियों को सम्मानित करना तथा अन्य विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।

प्रभारी प्राचार्य लक्ष्मण कुमार ने अपने अध्यक्षीय संबोधन मे कहा कि शिक्षा ही व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। विशेष रूप से कॉमर्स संकाय की छात्रा हर्षिका ने बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 मे बिहार मे 5वाँ स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय, अपने परिवार, माता-पिता सहित पूरे क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इस उपलब्धि पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने हर्षिका को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि आज के समारोह मे महाविद्यालय के 27 मेधावी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान विद्यार्थियों की मेहनत, लगन एवं अनुशासन का प्रतिफल है। इस अवसर पर प्राचार्य अजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सम्मानित होने वाले विद्यार्थी भविष्य मे भी इसी प्रकार सफलता के नए आयाम स्थापित करेंगे तथा अपने परिवार, समाज और राष्ट्र का नाम गौरवान्वित करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार स्तर पर 5वां स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा हर्षिका की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है। महाविद्यालय परिवार उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है।

कार्यक्रम मे उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत डॉ. रमाशंकर द्वारा किया गया। मंच संचालन मोहित कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए पंकज कुमार ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व सदस्य भारती कुमारी, रमातार प्रसाद वर्मा, राम नरेश सिंह, प्रदीप कुमार, नरेश कुमार साव ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम को सफल बनाने मे बबीता कुमारी, अर्चना कुमारी, अजीत कुमार, सुधीर कुमार वर्मा, शशि कुमार, मोहित कुमार, दोलन कुमार, संजय कुमार, प्रेम एवं महाविद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। पूरा वातावरण उत्साह, प्रेरणा एवं गौरव से ओत-प्रोत रहा।
