RK TV News
खबरें
Breaking News

हनुमानगढ़:जिला प्रभारी सचिव ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण,अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा—निर्देश।

RKTV NEWS/ हनुमानगढ़(राजस्थान)09अगस्त। जिला प्रभारी सचिव डाॅ. रवि कुमार सुरपुर ने गुरुवार को जिले में प्रगतिरत विकास कार्य स्थलों का दौरा किया। उन्होंने नगर परिषद के अंतर्गत निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का मौका निरीक्षण किया। श्री सुरपुर 13 एमएलडी क्षमता के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) पहुंचे।
श्री सुरपुर ने एसटीपी 13 एमएलडी व पूर्व में निर्मित डब्ल्यूएसपी तकनीक पर आधारित प्लांट के सम्पूर्ण प्रोसेस पर इंजीनियर्स और अधिकारियों से चर्चा की। निर्माणाधीन प्लांट की योजना पर विचार-विमर्श कर सभी यूनिट की जानकारी ली। श्री सुरपुर ने प्रोजेक्ट को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूरा कराने के लिए आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भुगतान से पहले थर्ड पार्टी तकनीकी जांच अवश्य कराए। उन्होंने वित्तीय स्थिति की जानकारी लेते हुए समस्त उपकर समय पर जमा करने के लिए संवेदक व अधिकारियों को निर्देश दिए।

टाउन हॉल प्रोजेक्ट में सौलर पैनल का करें प्रावधान

जिला प्रभारी सचिव ने निर्माणाधीन टाउन हॉल का भी निरीक्षण किया। यहां पार्किंग क्षमता, सीवरेज, निकास द्वार, बैठक व स्टेज लाइटिंग व्यवस्था इत्यादि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रोजेक्ट में सोलर पैनल के प्रावधान को शामिल करने व समय-समय पर थर्ड पार्टी से जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वित्तीय प्रस्ताव, लागत और वर्तमान भुगतान की जानकारी लीं। उन्होंने कहा कि टाउन हाॅल में हर तरह के कार्यक्रम होंगे, इसलिए सभागार के साउंड सिस्टम के लिए तकनीकी विशेषज्ञ से जांच अवश्य कराएं। इस दौरान नगर परिषद सभापति सुमित रणवां ने वित्तीय स्थिति से अवगत कराया और अतिरिक्त बजट राज्य सरकार से स्वीकृत कराने का आग्रह किया।

समयसीमा में पूर्ण कराएं कार्य

श्री सुरपुर ने जंक्शन स्थित निर्माणाधीन साॅलिड वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट की कार्यप्रणाली की विस्तृत जानकारी लीं। यहां उन्होंने प्रतिदिन एकत्रित कचरे में से सूखे और गीले को अलग-अलग करने और समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इंजीनियर्स गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करें।
निरीक्षण के दौरान नगर परिषद आयुक्त सुरेंद्र सिंह यादव, एक्सईएन अजय कुमार शर्मा, एईएन वेदप्रकाश सहारण, जेईएन विनोद पचार, जेईएन प्रेमदास साथ रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 10 जनवरी 24

rktvnews

रिलायंस फाउंडेशन पोस्टग्रेजुएट स्कॉलरशिप 2024-25 के नतीजे घोषित।

rktvnews

तीन दिवसीय किताब कौथिग आयोजन की तैयारियों के संबंध में आवश्यक बैठक।

rktvnews

दरभंगा:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की जनगणना 2027 कराने की योजना को मंजूरी दी।

rktvnews

बक्सर:धान अधिप्राप्ति की समीक्षा बैठक

rktvnews

Leave a Comment