RK TV News
खबरें
Breaking News

दरभंगा:केवटी प्रखण्ड में शुरु हुआ जीविका दीदियों के रानी मिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम।

डी.पी.एम ने किया प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन।

RKTV NEWS/ दरभंगा(बिहार )09अगस्त। गुरुवार को प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र के दौरान जीविका के डी.पी.एम डॉ. ऋचा गार्गी ने कहा कि जीविका महिलाओं के जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव ला रही है।
उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, तकनीकी ज्ञान और आसान दरों पर ऋण मुहैया करवाकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा है, इससे न केवल महिलाएँ आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो रही हैं, बल्कि समाज में अपनी पहचान भी बना रही हैं।
उन्होंने कहा कि सूबे की आधी आबादी घूँघट प्रथा का परित्याग कर पुरुष प्रधान समाज में कदम से कदम मिलाकर चल रही है।
उपर्युक्त बातें केवटी प्रखण्ड मुख्यालय के सभागर में आयोजित किये जा रहे 25 जीविका दीदियों के रानी मिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम के उदघाटन समारोह के दौरान जीविका के डी.पी.एम ने कही।
गौरतलब है कि केवटी प्रखण्ड सभागार में 25 जीविका दीदियों को शौचालय निर्माण व मरम्मती के लिए र रानी मिस्रियों का 05 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जीविका एवं यूनिसेफ बिहार के सहयोगी संस्था वाडस फाउंडेशन के द्वारा शुरू किया गया है।
सर्वप्रथम प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी रुखसार, डी.पी.एम ऋचा गार्गी व बी.पी.एम मंतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
केवटी के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी ने कहा रानी मिस्त्री बनने से महिलाएँ शौचालय निर्माण में माहिर हो रही हैं, जिससे उन्हें रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। यह पहल महिलाओं को सशक्त बना रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित कर रही है।
बी.पी.एम मंतोष कुमार ने कहा प्रशिक्षण मिलने के बाद ये दीदियाँ प्रखण्ड में टॉयलेट बनाएंगी और खराब टॉयलेट की मरम्मत करेंगी, इससे सार्वजनिक स्थलों पर चलने वाले टॉयलेट को बनाने में खर्च कम आयेगा और दीदियों को रोजगार भी मिलेगा।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा जीविका दीदी को सफाई का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
उन्होंने कहा रानी मिस्त्री दीदियाँ अब निजी स्तर पर भी टॉयलेट बनायेंगी, अगर कोई व्यक्ति दीदी से सम्पर्क करता है, तो वह राज मिस्त्री की तरह टॉयलेट बनायेंगी और इसके बदले मेहनताना लेंगी।
उद्यम व व्यवसाय के अलावा हर क्षेत्र में वह प्रशिक्षण लेकर रोजगार का नया सृजन कर रही हैं।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में पटना से आये वाडस फाउंडेशन के सचिव शशि भूषण पाण्डेय, प्रोग्राम मैनेजर वाडस फाउंडेशन अश्विनी कुमार, भरत भूषण तिवारी, सुबलाल, सुबोध कुमार एवं अजय कुंवर उपस्थित थे।

Related posts

नई दिल्ली:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज के 53वें स्थापना दिवस समारोह और दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की।

rktvnews

तथाकथित प्रेमी के साथ अपहृता बरामद ।

rktvnews

पटना में हुआ भोजपुरी फिल्म युवा नेता का पोस्टर रिलीज।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में 18वीं अखिल भारतीय पुलिस निशानेबाजी (खेल) चैम्पियनशिप-2024 का किया शुभारंभ।

rktvnews

मेगा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:आम आदमी पार्टी इंडिया एलायंस के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के समर्थन चला रही है नुककड सभा।

rktvnews

Leave a Comment