RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:डॉ के एन सिन्हा बने भजपा चिकित्सा मंच के जिलाअध्यक्ष।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)14 जून।जिला भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रोफेशनल मीट पर रेड क्रॉस भवन के सभागार में आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने की। भाजपा सरकार द्वारा विगत 11 वर्ष में उपलब्धियां को सभी प्रोफेशनल लोगों के बीच बताया गया ,ताकि वे इसकी जानकारी,आम जनता एवं अपने लोगों के बीच दें। इसी सभा के दौरान सांसद प्रतिनिधि इंजीनियर धीरेंद्र सिंह के द्वारा मंच पर यह बताया गया कि डॉ के एन सिन्हा को, भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा राज के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के चिकित्सा मंच का चिकित्सा अध्यक्ष चयन किया गया है। जिसका उपस्थित सभी लोगों ने ताली बजाकर स्वागत किया। इस बैठक में पूर्व मंत्री एवं आरा के विधायक माननीय श्री अमरेंद्र सिंह तथा पूर्व मंत्री श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह के साथ, राज्य उपाध्यक्ष संतोष जी ,भाजपा अधिवक्ता मंच से तारकेश्वर ठाकुर सहित भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ो सदस्य एवं कई गणमान्य व्यक्ति तथा कई महिला कार्यकर्ता भी उपस्थित थी।इस विश्वास के लिए डॉ के एन सिन्हा ने सभी लोगों का अभिवादन व धन्यवाद व्यक्त किया।

Related posts

एफटीआईआई के छात्र की फिल्म “सनफ्लॉवर्स वर फर्स्ट वन्स टू नो” 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में चुनी गई।

rktvnews

भोजपुर:युवा उधमिता तथा प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से सर्वागीण विकास संभव: श्रेया बोस,कल्याण पदाधिकारी, पीरो

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं।

rktvnews

रक्षा मंत्री ने हिंडन वायु सेना स्टेशन पर पहली ड्रोन प्रदर्शनी सह-प्रदर्शन ‘भारत ड्रोन शक्ति 2023’ का उद्घाटन किया।

rktvnews

क्या महिला किसानों तक पहुँच रही है तकनीक?

rktvnews

रायपुर : अपने विभागों को डिजीटल प्लेटफार्म पर लायें: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

rktvnews

Leave a Comment